Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gujarat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को वडोदरा से ₹35,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

गुजरात के भावनगर जिले में लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैसल को जब पुलिस घटनास्थल पर रीक्रिएट करने के लिए ले गई, तो वहां उसकी सरेआम लाठियों से पिटाई कर दी गई. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुजरात दौरे से पहले उनके स्वागत के लिए अनोखी पहल की गई है. वडोदरा और नवसारी में ‘स्वच्छता से स्वागत’ नाम से एक विशेष कैंपेन शुरू किया गया है.

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि पद्म पुरस्कार उन लोगों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं, जिन्होंने बिना किसी पहचान की चाहत के अपना जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया. उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में समाजसेवी सावजीभाई ढोलकिया के काम की भी सराहना की.

NURJAHAN JAMANI SARDAR PATEL AWARD: पैरा टेबल टेनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाली भारत की शीर्ष खिलाड़ी और अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के 'गर्व है' पहल से जुड़ी नूरजहां नूरअली जमानी को गुजरात सरकार के प्रतिष्ठित 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है.

गुजरात के मोरबी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक किसान के कुएं का पानी अचानक लहरें लेते हुए हिलने-डुलने लगा. इस अजीबोगरीब घटना ने स्थानीय लोगों में कौतूहल और डर दोनों पैदा कर दिया है, जिसके बाद प्रशासन और भूवैज्ञानिक इसकी जांच में जुट गए हैं.

गुजरात के कच्छ जिले में तीन मिनट के अंतराल पर दो बार भूकंप आया. पहली तीव्रता 3.6 और दूसरी 3.2 रही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की ओएसएटी सुविधा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह साबित करती है कि देश जिस लक्ष्य का संकल्प लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है.

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखना अब और आसान हो गया है. भारतीय रेलवे की सीधी कनेक्टिविटी और सी-प्लेन ने सफर को और मजेदार बना दिया है.

World Yogasana Championship 2026: अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 60 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आयोजन योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान देगा और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बना सकता है.