Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

gwalior

Gwalior Fake Kidnapping news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेटे के अपहरण की सनसनीखेज सूचना पुलिस जांच में फर्जी निकली. पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिता-पुत्र ने पत्नी और बेटी को गांव लौटने के लिए डराने के उद्देश्य से अपहरण की झूठी कहानी रची थी.

Missing Krishna Idol Gwalior Case: ग्वालियर में एक महिला की अटूट भक्ति के आगे पुलिस महकमा भी नतमस्तक हो गया. 5 महीने पहले बाजार में खोए 'लड्डू गोपाल' को ढूंढने के लिए आईजी (IG) के आदेश पर तीन थानों की स्पेशल टीम गठित की गई है.

ग्वालियर में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्षद विनोद यादव ने कपड़े उतारकर टंकी में कूदने का प्रयास किया. आक्रोशित जनता ने निगम कर्मचारियों को बंधक बनाया, जिसके बाद प्रशासन ने रातों-रात सप्लाई बहाल की.

मध्य प्रदेश से दो शर्मनाक अपराध की खबरें सामने आई हैं. दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट के उद्घाटन के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 101वीं जयंती पर याद किया.

अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या मुसलमानों समेत और बाहरी नागरिकों पर ग्वालियर प्रशासन सख्त रूख अपना रहा है. अब जिलेभर में किराए से या फिर छुपकर रह रहे लोगों से 15 दिन में जानकारी मांगी है, ये न देने पर सख्त कार्यवाई की जाएगी.

ग्वालियर–श्योपुर जिले के कूनो में चल रहे चीता प्रोजेक्ट ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए। मध्य प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण, दोनों स्तरों पर लगातार बढ़ावा दे रही है। वहीं चीता दिवस के मौके पर कूनो में प्रोजेक्ट को नई गति देने के लिए आज तीन और चीतों को जंगल में छोड़ा गया। राज्य सरकार का दावा है कि मध्य प्रदेश अब ‘चीता प्रदेश’ के रूप में उभर रहा है और कूनो में चीतों की संख्या बढ़ना राज्य और देश दोनों के लिए गौरव की बात है...

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना को लेकर अब देशभर में विरोध तेज हो गया है। ग्वालियर में हिंदू महासभा ने प्रेसवार्ता कर इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा कि यह घटना देश की एकता और अखंडता पर हमला है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को ग्वालियर से दिल्ली तक पदयात्रा निकाली जाएगी, ताकि केंद्र सरकार तक आवाज पहुंचाई जा सके। घटना में 12 लोगों की मौत के बाद देशभर में न्याय की मांग और तेज हो गई है।

प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहाँ एक तरफ कांग्रेस आज संविधान सत्याग्रह कर रही है, तो वहीं बीजेपी इसे काला दिवस के तौर पर मना रही है।