Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hindi National News

यह मामला 31 मई 2015 का है. उस समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने विधान परिषद चुनावों में कथित तौर पर टीडीपी उम्मीदवार वेम नरेंद्र रेड्डी का समर्थन करने के लिए मनोनीत विधायक एल्विस स्टीफेंसन को 50 लाख रुपये की रिश्वत देते हुए रेवंत रेड्डी को गिरफ्तार किया था. रेवंत रेड्डी उस समय टीडीपी में थे.

पुराने कचरे के साथ-साथ और सीवरेज डिस्चार्ज के मैनेंजमेंट पर ठोस कदम नहीं उठाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा पंजाब सरकार पर 1026 करोड़ रुपये का जुरमाना लगाया गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुखर्जी नगर कोचिंग सेंटर हादसे से संबंधित दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद एमसीडी और डीडीए को अग्नि सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन कर चल रहे कोचिंग संस्थानों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया था.

रामनगर जिले की कागगलीपुरा पुलिस ने गुरुवार को एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद बीजेपी विधायक मुनिरत्न के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने बिहार-झारखंड के प्रमुख बालू और कोल माइनिंग माफिया पूंज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. झारखंड के धनबाद निवासी पूंज कुमार सिंह पहले से ही ईडी के रडार पर थे.

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का यह मामला उस दौरान का है जब लालू लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे. आरोप है कि जमीन को औने-पौने दाम में लिखवाकर रेलवे में नौकरी दी गई.

आप विधायक अमानतुल्ला खान को ओखला स्थित उनके आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. वह 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में है.

पार्टी के बनने से पहले प्रशांत किशोर लगातार घोषणाएं भी कर रहे हैं. ऐसा ही एक ऐलान उन्होंने किया है, जिसको लेकर चर्चाएं हो रही है.

वर्ष 1977 के बाद से सीमा शुल्क विभाग और डीआरआई दोनों वित्त मंत्रालय का हिस्सा रहे है और उनके अधिकारी कानून के तहत अधिकारियों का एक वर्ग बनाते हैं.

शिवदीप लांडे पूर्णिया में आईजी के रूप में तैनात हैं. उन्होंने ई-मेल के माध्यम से सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है. इस्तीफे के बाद आईजी ने कहा कि वह निजी कारणों से पुलिस सेवा से इस्तीफा दिया है.