Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hindi National News

ईडी का आरोप है कि वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती हुई और अमानतुल्लाह खान के अध्यक्ष रहने के दौरान वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर अवैध व्यक्तिगत लाभ कमाया गया.

151 पन्नों के आदेश में ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. एनजीटी ने उत्तराखंड के 13 जिलों की रिपोर्ट पर विचार करते हुए यह आदेश दिया था.

रिसर्च फर्म क्रिसिल की ओर से खाने की थाली की लागत को लेकर हर महीने जारी की जाने वाली रिपोर्ट में कहा गया कि सालाना आधार पर अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत में क्रमश: 8 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है.

सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दी थी. लेकिन सीबीआई के मामले में हिरासत में थे, इसलिए वो जेल से बाहर नहीं आये थे.

सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था, जब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं थे. हम लोग जैसे ही सरकार में आए 2006 में अस्पतालों में मुफ्त दवा की शुरुआत की गई.

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी और भाजपा विधायक रिवाबा के साथ कई बार चुनाव प्रचार में देखे गए हैं. कई रोड शो में भी दोनों साथ नजर आए थे. अब उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है.

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने बैठक के बाद बताया कि राजस्थान मंत्रिमंडल ने पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

अभियोजन पक्ष के अनुसार, महिला ने 20 फरवरी, 2018 को अपनी दो बेटियों, जिनकी उम्र क्रमशः पांच वर्ष और पांच महीने थी, की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी.

वाणिज्यिक विवाद से जुड़े हर मुकदमे के लिए मध्यस्थता की प्रक्रिया अनिवार्य है और जब वाणिज्यिक विवाद से जुड़े प्रतिवाद की बात आती है तो न तो मामले-दर-मामले में अंतर किया जा सकता है, न ही तत्काल राहत की बात की जा सकती है.

छत्तीसगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूली छात्रा फफकते हुए अपनी बात मीडिया के सामने रखती हुई दिख रही है. छात्रा के स्कूल में दो साल से एक भी शिक्षक नहीं है, वो इसकी शिकायत लेकर जिला कार्यालय गई थी. पढ़ें पूरी खबर..