Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IMD alert

साल 2025 का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा और यूपी में बारिश की संभावना जताई है, वहीं पहाड़ों पर हिमपात से मैदानी इलाकों में पारा और गिरेगा. बिहार में 3 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट है.

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने पूरे उत्तर भारत की रफ्तार थाम दी है. यूपी के कई जिलों में 'सीवियर कोल्ड डे' की चेतावनी के बीच रेड अलर्ट जारी है, वहीं दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के साथ वायु प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों को ठिठुरा दिया है. दिल्ली में विजिबिलिटी कम है, तो यूपी के कई जिलों में सूरज के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं. नए साल पर पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना के बीच जानिए अगले 5 दिनों का वेदर अपडेट.

पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. दिल्ली, यूपी और बिहार में विजिबिलिटी कम होने से ट्रेन और फ्लाइट्स पर ब्रेक लग गया है. मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक गंभीर स्थिति की चेतावनी दी है.

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब मैदानों में ठंड का सितम शुरू हो गया है. IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, वहीं बिहार में 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी हुई है.

राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में शनिवार सुबह मौसम ने खतरनाक करवट ली. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुँच गई है, वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिरने का अनुमान है. प्रदूषण का स्तर (AQI) भी कई इलाकों में 400 के पार पहुँच गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

18 दिसंबर से पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे ने बढ़ाई आफत.

उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और प्रदूषण ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. IMD के अनुसार, पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान और गिरेगा, जबकि दिल्ली में AQI 400 के करीब बना हुआ है.

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरा जारी रह सकता है. उत्तर भारत में बर्फबारी व बारिश के आसार, जबकि दक्षिण के राज्यों में हल्की वर्षा की संभावना है.

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफ़ान ‘दित्वा’ खतरा बढ़ा रहा है और कई तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तर भारत में तापमान गिरने से कोहरा और सर्दी दोनों चरम पर हैं. देशभर में बदलते मौसम को देखते हुए IMD ने कई चेतावनियां जारी की हैं.