Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

india news

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा में योगदान को सराहा. उन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले RAF जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहस और समर्पण को नमन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन पर बधाई देते हुए सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने संविधान के मूल्यों, जनकल्याण और देशसेवा के प्रति कोविंद की प्रतिबद्धता को याद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

FIRST SPRING CENSUS OF INDIA: मोदी सरकार ने देश में पहली बार प्राकृतिक झरनों (Springs) की वैज्ञानिक गणना कर ऐतिहासिक रिपोर्ट जारी की है. देश के लगभग 20 करोड़ लोग अपनी रोजाना की जरूरतों के लिए झरनों पर निर्भर हैं. आंकड़ों के अनुसार मणिपुर में सर्वाधिक 3,941 झरने मिले हैं, जिनमें से 1,336 झरने गंभीर खतरे में हैं.

BIMSTEC TRADITIONAL MEDICINE SUMMIT: गोवा में पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधनों और बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) पर आयोजित तीसरे बिम्सटेक सम्मेलन तथा दूसरी नोडल ग्रुप बैठक का सफलतापूर्वक समापन हो गया. सातों बिम्सटेक सदस्य देशों ने पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण, मानकीकरण और क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति व्यक्त की है.

17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुभकामनाएं दीं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर पर, भाजपा 'सेवा यात्रा' का शुभारंभ करेगी, जो प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी. यह यात्रा सेवा के आदर्श वाक्य के साथ जनसमुदाय से जुड़ेगी.

गृह मंत्री अमित शाह ने NIDM गवर्निंग बॉडी की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की. मोदी जी के जीरो कैजुअल्टी विजन के तहत NIDM को मजबूत बनाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विभागों में सेल बनाने के निर्देश दिए.

मोदी सरकार द्वारा 3 रेल परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बनाई गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के माध्यम से मल्‍टीमॉडल-कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है. इन परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ब्रह्मपुत्र के गायक (बार्ड ऑफ द ब्रह्मपुत्र), भारत रत्न डॉ. भूपेन हज़ारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं.

PM MODI NATIONAL HANDLOOM DAY MESSAGE: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्‍ट कर 1905 के स्वदेशी आंदोलन को याद किया और देशवासियों से बुनकरों के उत्पाद खरीदने की अपील की.