भौगोलिक सीमाओं को पार कर हिंदी ने पूरी दुनिया में बनाई अपनी पहचान, यूएन के राजदूतों ने की सराहना
यूएन के वैश्विक संचार विभाग के निदेशक इयान फिलिप्स ने अपने भाषण की शुरुआत 'नमस्कार दोस्तों' से की. उन्होंने हिंदी की वैश्विक पहुंच को प्रभावशाली बताया और बताया कि आज यह 600 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाती है.
Booking.com की मूल कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने कहा, भारत वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता वाले शीर्ष पांच देशों में शामिल
Booking Holdings कार्यकारी उपाध्यक्ष इवाउट स्टीनबर्गन ने कहा कि इस साल एशिया में हमारी वृद्धि 10 प्रतिशत से अधिक रही है और भारत स्पष्ट रूप से उसी के अनुरूप या उससे भी अधिक तेजी से बढ़ रहा है.
भारत 330 मिलियन टन खाद्यान्न का कर रहा उत्पादन, 50 बिलियन डॉलर का हो रहा निर्यात: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री ने वैश्विक मृदा कांफ्रेंस 2024 को संबोधित करते हुए बताया कि रासायनिक उर्वरकों पर बढ़ती उपयोग और निर्भरता, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और अस्थिर मौसम ने मिट्टी पर दबाव डाला है.
भारतीय MSME सेक्टर ने 15 महीने में सृजित किए 10 करोड़ रोजगार के अवसर
केंद्रीय बजट 2024-25 में एमएसएमई मंत्रालय को 22,137.95 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो पिछले वित्त वर्ष से 41.6 प्रतिशत अधिक है.
रिपोर्ट में दावा- 2030 तक 100 बिलियन डॉलर की होगी भारत की GCC इंडस्ट्री, 25 लाख से अधिक लोगों को देगी जॉब
रिपोर्ट में कहा गया है कि "भारत के जीसीसी न केवल संख्या में बढ़ रहे हैं, बल्कि इनके रणनीतिक महत्व भी बढ़ रहे हैं. पिछले 5 वर्षों में इनमें से आधे से अधिक केंद्र पारंपरिक सेवा से आगे बढ़कर पोर्टफोलियो और परिवर्तन केंद्रों के रूप में काम कर रहे हैं.
भारत में पिछले छह वर्षों में महिलाओं को अधिक नौकरियां और अधिक वेतन मिल रहा है: केंद्र
सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि रोजगार की विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं की आय में लगातार वृद्धि हो रही है.
अपने विचारों और सुझावों को शेयर कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा: किरेन रिजिजू
Hansraj College में हुए ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू. विकसित भारत के विविध आयामों और सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सामने रखा.
सऊदी अरब ने 101 विदेशियों को दी मौत की सजा, भारत के इतने नागरिक भी शामिल
साल 2024 में सऊदी अगब में जिन 101 विदेशियों को फांसी दी गई है उनमें भारत, पाकिस्तान, यमन, सीरिया, नाइजीरिया, मिस्र, अफगानिस्तान और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं.
अक्टूबर में भारत का रत्न और आभूषण निर्यात 9.18 प्रतिशत बढ़कर 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक हुआ
रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा कि यह हमारे उद्योग के लिए एक स्वागत योग्य राहत है, क्योंकि हमने अक्टूबर में 9.18 प्रतिशत की निर्यात वृद्धि का अनुभव किया है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने ‘रणनीतिक आवंटन’ को China से भारत में किया शिफ्ट
ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप 2.0 में China और America में ट्रेड वार में वृद्धि होगी. काफी हद तक इसका लाभ भारत को होगा.







