Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

israel

ब्राजील की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और राजनियक संबंधों में कड़वाहट सामने आई है.

इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर रफा में एक बार फिर रॉकेट दागे. हमले के बाद वहां शवों के ढेर लग गए. यह विस्थापित परिवारों की घनी आबादी वाले इलाके पर "अभूतपूर्व" हमला था.

एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ ही विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की दुखद मौत हो गई. हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड, पायलट, सहायक पायलट के अलावा सुरक्षा प्रमुख जैसे कई अन्य लोग भी सवार थे.

Al Jazeera Ban Israel: इस्लामिक वर्ल्ड में प्रतिष्ठित न्यूज चैनल 'अल जजीरा' पर इजरायली सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बाद प्रेस की स्वतंत्रता की बातें जोर पकड़ने लगी हैं. कई समाचार संस्थाओं ने पाबंदियों की निंदा की है.

चरमपंथी हमास द्वारा पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर घातक हमला किये जाने के जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला शुरू कर दिया था. जिसके बाद से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने रफाह में शरण ली हुई है.

मंत्रालय ने कहा कि यह देखा गया है कि इजरायली सरकार ने अपना आक्रामक व्यवहार जारी रखा है और फिलिस्तीन में मानवीय त्रासदी बदतर हो गई है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अपनी कैबिनेट की बैठक में कहा, "मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, हम अपने निर्णय स्वयं लेंगे. इजरायल अपनी रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा."

Iran-Israel War: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजरायल के खिलाफ ईरान के हमले की निंदा करते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना कृत्य करार दिया.

विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है कि ईरान और इजरायल की ओर जाने से बचें. इजरायल-ईरान कभी भी एक-दूसरे को निशाना बना सकते हैं.

इजराइल सरकार ने एक बयान जारी किया है और कहा है "इजराइली पीएमओ, वित्त मंत्रालय और निर्माण व आवास मंत्रालय द्वारा चार्टर उड़ानों पर सब्सिडी देने के संयुक्त निर्णय के बाद श्रमिकों को एयर शटल से इस्राइल लाने के फैसले पर मुहर लगी है."