Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu and Kashmir

जम्मू और कश्मीर, लुभावनी सुंदरता और अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र, लंबे समय से अलगाव और अविकसितता से जूझ रहा था.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त की कश्मीर और मणिपुर पर टिप्पणियों को 'निराधार और गलत' बताया. भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हैं और रिपोर्ट में तथ्यात्मक त्रुटियां हैं.

पटियाला हाउस कोर्ट ने जेएनयू की पूर्व छात्रा शेहला रशीद के खिलाफ दर्ज देशद्रोह और अन्य आरोपों के मुकदमे को वापस लेने की दिल्ली पुलिस को अनुमति दे दी. शेहला पर भारतीय सेना के खिलाफ झूठे ट्वीट करने और अफवाहें फैलाने का आरोप था.

फारूक अब्दुल्ला ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, इसे पवित्र स्थान बताया. उन्होंने भारत की धर्मनिरपेक्षता की सराहना की और जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की उम्मीद जताई.

यह प्रतिष्ठित सम्मान KYARI की कश्मीर में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अर्हन बगाती के नेतृत्व में KYARI ने कई जमीनी स्तर के अभियानों को बढ़ावा दिया है, जो सतत विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं.

LOC के पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीमा उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ. जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के चलते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के सांसद राशिद इंजीनियर को कस्टडी पैरोल पर 11 और 13 फरवरी को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति दी है, शर्तों के साथ कि वह मीडिया से बात नहीं करेंगे और मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे. राशिद इंजीनियर 2017 से टेरर फंडिंग मामले में जेल में हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की पैरोल कस्टडी की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा। कोर्ट 11 फरवरी को अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी 2025 को 6.5 किमी लंबी Z-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया, जिससे सोनमर्ग अब पूरे साल जुड़ा रहेगा, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) को लागू करने की मांग वाली याचिका पर पंजाब, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जवाब दाखिल न करने पर नाराजगी जताई.