Bharat Express DD Free Dish

Jammu and Kashmir

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने मांग की है कि वक्फ बिल पर उनके स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी दी जाए, लेकिन बीजेपी विधायकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है.

अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे. उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात की, सीमा चौकी का दौरा किया, शहीद जवानों के परिवारों से मुलाकात की और सुरक्षा व विकास कार्यों की समीक्षा की.

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें 4-5 घुसपैठिए मारे गए, जबकि सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ. हाल के महीनों में संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएँ बढ़ी हैं, जिनका भारतीय सेना मुस्तैदी से जवाब दे रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की जल्द सुनवाई की अर्जी खारिज कर दी. राशिद ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए लगाए गए वित्तीय शर्तों को हटाने की मांग की थी.

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरनकोट के संगला टॉप में ऑपरेशन नंदियाली के तहत भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थ बरामद कर आतंकियों की साजिश नाकाम कर दी.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इलाके में 4 से 5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, सुरक्षाबलों ने घेरा डाला.

सेना की वर्दी में आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नदीमर्ग गांव में 23 मार्च 2003 को 24 हिंदू कश्मीरी पंडितों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आज उस नरसंहार की 22वीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Amit Shah In Rajya Sabha: गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 हटाकर कश्मीर में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और उत्तर-पूर्वी उग्रवाद पर सख्त कार्रवाई की, जिससे सुरक्षा और विकास में बड़ा सुधार हुआ.

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ से जुड़े मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए की टीम आज (19 मार्च) सुबह से ही 10 जगहों पर छापेमारी कर रही है.