PMAY-G से जम्मू-कश्मीर में यहां बनाए गए 46,800 से ज्यादा घर, लाभार्थियों ने मोदी सरकार को सराहा
Affordable Housing in J&K: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के तहत जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 46,800 घर बनाए गए हैं, जिससे गरीब परिवारों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है.
जम्मू-कश्मीर सांस्कृतिक महोत्सव में पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की शिरकत
जम्मू-कश्मीर सांस्कृतिक महोत्सव में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने शिरकत की. इस आयोजन में लोककला, पारंपरिक नृत्य, संगीत और भारतीय सेना की प्रदर्शनी भी शामिल रही.
नदीमर्ग नरसंहार कांड के 22 साल: घाटी में आज ही के दिन मारे गए थे कश्मीरी पंडित, घरों में बरपा इस्लामी हमलावरों का कहर
सेना की वर्दी में आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नदीमर्ग गांव में 23 मार्च 2003 को 24 हिंदू कश्मीरी पंडितों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आज उस नरसंहार की 22वीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
टेरर फंडिंग मामले में राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पटियाला हाउस कोर्ट ने की खारिज
पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामुला सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका खारिज कर दी. एनआईए ने जमानत का विरोध किया था. राशिद 2019 से जेल में हैं.
संकल्प दिवस: मोदी सरकार में ही POJK की वापसी संभव – डॉ. जितेंद्र सिंह
POJK सिर्फ एक क्षेत्रीय विवाद नहीं, बल्कि भारत की अखंडता और संप्रभुता का प्रश्न है. मोदी सरकार इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. देशवासियों को भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी.
राशिद इंजीनियर ने आतंकवादी वित्तपोषण मामले में याचिका ली वापस
राशिद इंजीनियर ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपनी याचिका वापस ली। वह 2017 के आतंकवादी वित्तपोषण मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए थे और 2019 से जेल में बंद हैं.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, कई इलाकों में घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद कई इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. सुरनकोट, मेंढर और गुरसाई में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
हिंदुस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना ने मार गिराए 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए, इनमें 3 PAK Army के जवान शामिल
खबर है कि पाकिस्तान की ओर से फरवरी के पहले हफ्ते में ही भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की प्लानिंग की गई थी. इसकी भनक इंडियन आर्मी को लगी तो घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीएस टुटी को अहम जिम्मेदारी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीएस टुटी को जम्मू-कश्मीर में आईजी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ और आतंकी हमलों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सांसद रशीद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर NIA से मांगा जवाब
कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के सांसद रशीद इंजीनियर की याचिका पर NIA से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने आतंकवाद-वित्तपोषण मामले में न्यायिक हिरासत से अंतरिम जमानत की मांग की थी





