सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख! गर्लफ्रेंड और उसके पिता की हत्या के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
मेरठ डबल मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी सागर को राहत देने से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रमनाथ ने आरोपी की हरकत की तुलना अजय देवगन की एक चर्चित फिल्म से करते हुए कड़ी टिप्पणी की.
थानों में ‘तीसरी आंख’ लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र ने दिया 2 हफ्ते का भरोसा, अब ‘केरल मॉडल’ पर होगा काम
देश के हर पुलिस थाने और पूछताछ कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस मामले में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कब्रिस्तान या रणभूमि? छत्तीसगढ़ में ईसाई शवों को हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल, राज्य सरकार को नोटिस
छत्तीसगढ़ में शवों को कब्र से निकालकर अज्ञात स्थानों पर दफनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि दफन किए जा चुके शवों को कब्र से निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती.
कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित; स्कूल-अस्पताल में मौजूदगी पर जताई चिंता, राज्यों को ऑडिट का निर्देश
आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. स्कूल, अस्पताल, हाईवे और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने राज्यों से कार्रवाई की मांग की है.
फांसी है दर्दनाक! मौत की सजा के लिए क्या बदलेगा दशकों पुराना तरीका? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी बहस
मौत की सजा के तौर-तरीकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम बहस सामने आई है. फांसी की जगह घातक इंजेक्शन जैसे वैकल्पिक तरीकों की मांग वाली याचिका पर अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.
हेट स्पीच को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
हेट स्पीच से जुड़ी विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने दो हफ्ते में लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा है.
सिर्फ कुत्तों लिए ही क्यों है प्यार? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अब केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग और संगठन भी जवाबदेह होंगे. कोर्ट ने दोटूक कहा कि अगर किसी बच्चे या बुजुर्ग की मौत होती है, तो भारी मुआवजा वसूलने का आदेश दिया जाएगा.
बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बरेली मामले में ‘यथास्थिति’ का आदेश, अधिकारियों को ‘मनमाने तरीके’ से काम ना करने की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट ने बरेली में बुलडोजर कार्रवाई पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनके आवास और मैरेज हॉल परिसर पर बिना नोटिस के कार्रवाई की जा रही है.
कानून की असली आत्मा उसकी इंसानियत में है: जस्टिस विक्रमनाथ
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ए के सेन मेमोरियल लेक्चर के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रमनाथ ने एआई को लेकर कहा कि नई तकनीकी आने वाले समय में काम के तरीके को बदल देगी.
कश्मीरी हिंदुओं को ग्रुप C और ग्रुप D की नौकरियों में उम्र में छूट की मांग वाली याचिका को SC ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के लिए ग्रुप सी और डी की नौकरियों से छूट की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. यह याचिका पनुन ट्रस्ट की ओर से दायर की गई थी.





