Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kanwar Yatra

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के कांवड़ यात्रा पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा शासनकाल में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था की अनदेखी की गई थी.

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाली दुकानों की नेम प्लेट पर विवाद चल रहा है। इस आदेश के बाद से ही पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। हालांकि, पिछले साल भी दुकानदारों के लिए इस तरह का आदेश दिया गया था।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कांवड़ यात्रा से पहले नेमप्लेट विवाद पर कहा कि सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू हैं, इसलिए नाम छिपाने में कुछ गलत नहीं है. उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपने धर्म पर गर्व करने और नाम छुपाने से बचने की अपील की.

कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर नेमप्लेट लगाने की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई. याचिका में इसे अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघन बताते हुए यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और मध्य प्रदेश सरकारों पर रोक लगाने की मांग की गई है.

Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारी की समीक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है. इस दौरान उन्होंने 'थूक जिहाद' को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. साथ ही दुकान लगाने की शर्तें तय कर दी है.

सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है. ये महीना सनातन धर्म में एक विशेष महत्व रखता है. इस महीने में कांवड़ यात्रा निकालकर शिव भक्त परंपरा निभाते है. लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि ये यात्रा क्यों निकाली जाती है, और धार्मिक नजरिए से इसकी क्या खासियत है. अगर आपको नहीं पता तो चलिए बताते है.

जुलाई महीने से श्रावण की शुरूआत हो रही है और इसी महीने ही मुहर्रम का पर्व भी मनाया जाना है, जिसे लेकर संभल में पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया. योगी सरकार की ओर से मानसून सत्र में पहली अनुपूरक मांग सत्र में पेश की जाएगी. सीएम योगी ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित किया.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगर कोई अपनी मर्जी से दुकान के बाहर अपना नाम लिखना चाहता है तो हमने उसे रोका नहीं है. हमारा आदेश था कि नाम लिखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.

Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की भाजपा सरकारों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित खाने-पीने की दुकानों और रेहड़ी चलाने वालों को अपना नाम लिखने का आदेश जारी किया था.