लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ‘वकील’ दीपक खत्री 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ था गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी वकील दीपक खत्री को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा. दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार खत्री पर गैंगस्टरों का सिंडिकेट चलाने का आरोप है.
नागरिकता 1983 में तो 1980 में कैसे बना वोटर ID? सोनिया गांधी से जुड़े 44 साल पुराने मामले में 21 सितंबर को फैसला
नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के आरोप से जुड़ी सोनिया गांधी की पुनर्विचार याचिका पर फैसला टल गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट अब 21 सितंबर को फैसला सुनाएगा.
दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर घोटाला: पूर्व CEO उदित प्रकाश राय और नागेंद्र यादव 2 दिन की ACB रिमांड पर
दिल्ली जल बोर्ड के 1943 करोड़ रुपये के एसटीपी टेंडर घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व CEO उदित प्रकाश राय और नागेंद्र यादव को 2 दिन की ACB रिमांड पर भेज दिया है.
588 गवाह और 7500 पन्नों की चार्जशीट! दिल्ली लाल किला कार बम धमाके में NIA को मिले कौन से सबूत
दिल्ली के लाल किला कार बम विस्फोट मामले में NIA कोर्ट ने 7,500 पन्नों की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है. मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ 9 सितंबर को अगली सुनवाई होगी.
‘पुलिस राज हो बंद’ कर्नाटक हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, अवैध गिराफ्तारी पर 3 लाख रुपए का जुर्माना
अवैध गिरफ्तारी पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए 'पुलिस राज' खत्म करने की चेतावनी दी. कोर्ट ने दोषी अधिकारी पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है.
कोयला ब्लॉक आवंटन मामला: संदीप दीक्षित पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को दी चुनौती
कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में संदीप दीक्षित ने राउज एवेन्यू कोर्ट में लिखित दलीलें दाखिल कर CBI की क्लोजर रिपोर्ट का विरोध किया. उन्होंने NDIL को कोयला ब्लॉक आवंटन में नियमों के उल्लंघन और भारी गड़बड़ी के आरोप लगाए.
“यह पुलिस राज बंद होना चाहिए”: दीवानी विवाद में अवैध गिरफ्तारी पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
कर्नाटक हाईकोर्ट ने व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा एक दीवानी विवाद में की गई अवैध गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताई है. अदालत ने स्पष्ट किया कि इस लापरवाही का हर्जाना दोषी पुलिसकर्मियों और उनके वरिष्ठ अधिकारियों की निजी जेब से वसूला जाएगा.
मुर्गों की लड़ाई पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पशु क्रूरता कानून के तहत कॉकफाइट गैरकानूनी
मद्रास हाईकोर्ट ने मुर्गों की लड़ाई (कॉकफाइट) को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गैरकानूनी करार दिया है. कोर्ट ने साफ किया कि परंपरा के नाम पर भी पशु-पक्षियों के साथ क्रूरता की अनुमति नहीं दी जा सकती.
लद्दाख में जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की बेंच बनाने का रास्ता साफ, राष्ट्रपति ने अधिसूचना को दी मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना के लिए विनियमन 2026 जारी किया है. इससे लद्दाखवासियों को स्थानीय स्तर पर सुलभ और त्वरित न्याय मिलेगा.
IRCTC घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार पर आरोप तय होंगे या नहीं? 29 अगस्त को आएगा फैसला
IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 29 अगस्त को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगी.







