Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh news

सरकार रोजगार बढ़ाने और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाती है… लेकिन इन्हीं योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले ही अब इनको भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं। पीएम–FME योजना में ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में खेतों में सिर्फ टीन शेड लगाकर फर्जी यूनिटें खड़ी कर दी गईं। इन फर्जी यूनिटों पर करोड़ों के लोन और लाखों की सब्सिडी उठा ली गई। फर्जीवाड़ा केवल डेढ़ साल के भीतर हुआ। प्रदेशभर में 7000 से ज्यादा लाभार्थियों को 1 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन दिया गया, जिन पर 250 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी जारी हुई। लेकिन इन सब्सिडी वाली यूनिटों में बड़ी संख्या फर्जी बताई जा रही है। किराना और कपड़े की दुकानों के कोटेशन लगाकर यूनिटें दिखा दी गईं। बैंक अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से लोन पास हो गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से भी आवेदन शासन तक भेजे गए। ग्वालियर में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उप संचालक एमपीएस बुंदेला ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है...

Indore Miracle: इंदौर में एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने पूरे अस्पताल को हैरान कर दिया. शबनम ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया! तीन लड़कियां और एक लड़का. पढ़िए पूरी खबर

अपने सख्त बयानों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जितनी सुर्खियां बनाते हैं. उतना ही कई बार वो अपनी एक्टिविटी और सौम्यता के कारण सुर्खियों में आ जाते हैं. वीडियो में देखें उन्होंने कैसे चाय बनाई और क्या संवाद किया?

IAS Santosh Verma Case: मध्य प्रदेश के IAS संतोष वर्मा की समस्या अब और अधिक बढ़ गई है. ब्राह्मण की बेटी पर बयान देने के बाद पहले FIR दर्ज कराई गई थी अब सरकार ने खुद ही उन्हें 7 दिनों को नोटिस जारी कर दिया है.

IAS Santosh Verma Case: ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ अब लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. हालांकि, घिरते देख अब वो ठंडे पड़ने लगे हैं.

IAS Santosh Verma On Reservation: पहले भी विवादों में रहने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने फिर एक हेट स्पीच दी है. इसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.

Uma Bharti Bhopal Press Conference: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए हैं. उन्होंने मुसलमानों के पूर्वजों पर बयान देने के साथ ही देश के लिए सबसे बड़े खतरे की ओर इंगित किया है.

उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद जगदीप धनखड़ की पहली बार यात्रा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर‑चंबल संभाग में लंपी वायरस का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कल देर रात ग्वालियर में पांच संदिग्ध गायों में से दो की मौत हो गई है।

राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है