यूपी के गाजीपुर में मिली 17 दिनों से लापता सोनम रघुवंशी, मेघालय डीजीपी ने राजा हत्याकांड को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, सोनम ने ही…
मध्य प्रदेश की सोनम रघुवंशी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से में पकड़ा है. सोनम रघुवंशी गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस को मिली है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश का करेंगे दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे. यहां वह महिलाओं को सशक्त बनाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
भोपाल ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म मामला, राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच में गंभीर तथ्य सामने आए
भोपाल के एक कॉलेज में छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के प्रयास की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच में ड्रग तस्करी और संगठित अपराध की आशंका भी जताई गई है.
अस्पताल में रचाई अनोखी शादी: बीमार दुल्हन को गोद में उठाकर लिए सात फेरे, मंडप बना ICU में!
Viral Indian Wedding: राजगढ़ जिले के ब्यावरा में अक्षय तृतीया पर एक अनोखी शादी हुई, जहां बीमार दुल्हन की तबीयत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल में ही सादगी से विवाह संपन्न हुआ.
MP News: मंदसौर में श्रद्धालुओं को ले जा रही वैन कुएं में गिरी…अब तक 11 की मौत
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 श्रद्धालुओं को ले जा रही एक वैन बुढ़ा-टाकरवत क्रॉसिंग के पास कचरिया चौपाटी गांव में खुले कुएं में गिर गई.
मध्य प्रदेश में PM Modi ने कहा- सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर धाम में गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की.
MP News: दिहाड़ी मजदूर को इनकम टैक्स विभाग ने थमा दिया 314 करोड़ का नोटिस… खबर सुनकर पत्नी अस्पताल पहुंची
महाराष्ट्र आयकर विभाग ने मुलताई के एक दिहाड़ी मजदूर को इनकम टैक्स विभाग से 314.79 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है. मजदूर की पत्नी इस खबर से इतनी परेशान हो गई कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.
MP News: सीहोर के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन! सैंकडों आवेदनों से बनाई पूंछ, जानिए क्यों?
MP News: सीहोर जिले के बिशनखेड़ी गांव के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान होकर 60 किमी पैदल चलकर भोपाल पहुंचे. उन्होंने संभागायुक्त को 100 से ज्यादा आवेदन सौंपे और बोरवेल खुदाई की मांग की.
Gwalior: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर पुलिस की कार्रवाई, अनुकंपा नियुक्ति में धोखाधड़ी का आरोप
ग्वालियर में पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उनकी मां पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ. आरोप है कि उन्होंने झूठा शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति हासिल की थी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, 8 को किया गया रेस्क्यू
होली मनाने के लिए टापू पर महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को ले जा रही नाव खनियाधाना के रजवान गांव के पास माताटीला बांध में पलट गई.







