Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mohan Yadav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया. उन्होंने घाट की सफाई कर आस्था की डुबकी भी लगाई.

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के विकास के लिए ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 की शुरुआत इंदौर में हुई है. इस विशेष आयोजन में प्रदेश और देश भर से 1500 से अधिक निवेशक और उद्योगपति शामिल हुए हैं. देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य है. राज्य के शहरों का सुनियोजित और आधुनिक विकास करना.

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए बलिदान दिया था. डॉ. मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज की सौजन्य भेंट में आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ.

मध्य प्रदेश की बेटियों ने शिक्षा में रिकॉर्ड तोड़ा. हाईस्कूल में 76.22%, 12वीं में 74.48% सफल. प्रज्ञा और प्रियल टॉपर. नई शिक्षा नीति से पुनर्परीक्षा का मौका.

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने महाकुंभ 2025 में भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की सरकार की प्राथमिकता की पुष्टि की. उन्होंने कबड्डी, मल्लखंभ और कलारीपयट्टू जैसे खेलों को बढ़ावा देने की बात की और 2036 ओलंपिक को भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकुंभ 2025 के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संगम की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हुए समाज के हर वर्ग की समृद्धि की कामना की.

Video: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हो रहा चुनाव प्रचार फिलहाल थम चुका है. इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धारावी समेत कई जगहों पर रोडशो किया है. इस दौरान भारत एक्सप्रेस की टीम ने उनसे विशेष बातचीत की.

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरेंद्र शुक्ला ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है. इस पत्र में संस्थानों को 88 किताबों का एक सेट खरीदने के निर्देश दिए हैं.

मध्य प्रदेश के शाहपुर में मासूमों की मौत की दुःखद घटना हुई. इसे गंभीरता से लेते हुए सीएम ने जिले के कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम (सागर) को हटाने का निर्देश दिया.