भूत या सच? मरी हुई महिला पहुंची कलेक्टर ऑफिस, बोली- ‘साहब, डॉक्टर बुलाकर जांच लो, मैं जिंदा हूं’
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिलाई गांव की बुजुर्ग महिला दीपारानी पटेल को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया था. इसके चलते उनकी पेंशन और राशन बंद हो गए थे.
सिजेरियन डिलीवरी के दौरान नवजात को लगा था कट, 2 साल बाद जिला अस्पताल के 4 डॉक्टरों पर ₹50-50 हजार का जुर्माना
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है. दो साल पहले एक सिजेरियन डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु को सर्जिकल कट लग गया था. इस मामले में बाल संरक्षण आयोग के दखल के बाद अब डॉ. संगीता पाटीदार, डॉ. रजत पाटीदार, डॉ. मीना वर्मा और डॉ. सिद्धार्थ शिंदे पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही इनकी वेतन वृद्धि रोकने के भी आदेश दिए गए हैं.
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले पर CM मोहन यादव ने जताया दुख; मुआवजे का किया ऐलान
MP Firecracker Factory Blast Matter: MP के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह अचानक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके होते ही फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.
शहडोल पुलिस का बड़ा एक्शन: तस्करों के चंगुल से छूटे 76 बेजुबान; घेराबंदी कर पकड़े दो ट्रक, 49 लाख का माल जब्त
शहडोल की जयसिंहनगर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 76 मवेशियों की जान बचाई है. तस्कर इन्हें ट्रकों में भरकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे. पुलिस ने 49 लाख रुपये की कीमत के मवेशी और वाहन जब्त किए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
सिंगरौली और सिवनी SP की छुट्टी, 19 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान; एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए 62 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में 19 जिलों के SP बदल दिए गए हैं.
इंदौर पुलिस का ‘सुपरफास्ट’ एक्शन: CCTV ने खोला राज, चंद घंटों में चेन स्नेचर ढेर!
इंदौर के द्वारकापुरी में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चंद घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया था.
छिंदवाड़ा की शादी में हुआ ऐसा ड्रामा दुल्हन ने लिया चौंकाने वाला फैसला, जिसके बाद बारात लौटी खाली हाथ
Chhindwara wedding drama: छिंदवाड़ा की शादी में दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया कि सब हैरान रह गए. जिससे पंडाल में हंगामा मच गया और बारात खाली हाथ लौट गई.
जबलपुर बरगी डैम में दर्दनाक हादसा: 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 शव मिले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bargi Dam Accident: जबलपुर के बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण पलटकर डूब गया। हादसे में अब तक 4 शव बरामद हुए हैं.
जेल से रिहाई का ‘खूनी’ जश्न! दोस्त की पार्टी बनी मौत का कारण, बीच-बचाव करने गए युवक की हत्या
Indore murder case: इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में एक पार्टी के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करने गए 22 वर्षीय युवक मनीष की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई.
मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC! सरकार ने जस्टिस रंजना देसाई के हाथ में सौंपीं कमान, क्या उत्तराखंड जैसी सफलता मिल पाएगी?
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज, ड्राफ्ट बनाने की जिम्मेदारी Ranjana Prakash Desai को सौंपी गई. सरकार ने 60 दिनों की समयसीमा तय की है, जिससे ‘उत्तराखंड मॉडल’ लागू होने के संकेत मिल रहे हैं...







