Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Muhammad Yunus

अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने कहा कि इस बार चुनाव कराना अधिक चुनौतीपूर्ण है क्योंकि मतदाताओं ने पिछले तीन चुनावों में भाग नहीं लिया था और मतदाता सूची का 15 वर्षों से अधिक समय से सत्यापन नहीं किया गया है.

सारा खेल व्यावसायिक भागीदारी और सहयोग का है और जिस तरह की अस्थिरता फिलहाल ढाका में विद्यमान है, अमेरिका की प्राथमिकता बांग्लादेश में चुनी हई सरकार को स्थापित कराने की होगी. भारत इस प्रक्रिया में अमेरिका का सहयोग करेगा.

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौरान यहां अल्पसंख्यकों खासतौर पर हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं.

इस साल 5 अगस्त को शेख हसीना को सत्ता छोड़ने और देश से भागने पर मजबूर होना पड़ा था. इसके बाद बांग्लादेश से लगातार अल्पसंख्यक वर्गों पर लगातार हमलों की खबरें आ रही हैं.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश प्रशासन द्वारा चिन्मय कृष्ण की गिरफ्तारी को कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना बताया है. विहिप ने कहा कि विश्व समुदाय इन सब घटनाओं को संज्ञान में ले.

इस्कॉन के एक पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद देश में विरोध प्रदर्शन और हिंसा भड़क उठी है. चिन्मय कृ​ष्ण को बीते 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.

रिपोर्ट से पता चला है कि बांग्लादेश के कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों को खातों से एक महीने के लिए सभी लेन-देन को निलंबित करने का सरकारी निर्देश भेजा गया है.

भारतीय-अमेरिकी कारोबारी विनोद खोसला ने बीते 7 अगस्त को एक पोस्ट में शेख हसीना शासन के पतन के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए मुहम्मद यूनुस को चुने जाने पर उत्साह व्यक्त किया था.

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के त्योहार के समय कम से कम 35 अप्रिय घटनाएं सामने आई थीं. इस सिलसिले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया और 11 मामले दर्ज किए हैं.