Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Nawada News

बिहार के नवादा में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. नवीन नगर मोहल्ले में गैस रिसाव की वजह से एक घर में आग लग गई. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाया.

बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बस ने BMP जवान मोती कुमार को कुचल दिया, मौके पर ही उनकी मौत हो गई. अपने चाचा के अंतिम संस्कार में जा रहे जवान के साथ हुए हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है..

नवादा के बेली शरीफ मोहल्ले में पार्किंग को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

बिहार के नवादा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. गांधी इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जूता पहनकर आने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे छात्रों में हलचल देखी गई.

Nawada Murder News: नवादा के नेमदारगंज में गाजू चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस के पहुंचने पर पत्नी बहाना बनाकर फरार हो गई. पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. जानिए क्या है ये पूरी मर्डर मिस्ट्री?

नवादा जिले में रेलवे स्टेशन के पास तालाब से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

नवादा जिले के मेसकौर अंचल कार्यालय में सरकारी दस्तावेजों की चोरी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेसकौर प्रखंड की बारत पंचायत के पूर्व मुखिया सांगा संजीत उर्फ कन्हैया कुमार बादल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Tragety in Nawada: ठंडों में बोरसी यानी अंगूठी में आम तोर पर सभी लोग हाथ सेकते हैं लेकिन नवादा में यह बोरसी एक परिवार पर मौत बनकर सामने आई है. यहां नाना और नाती की मौत हो गई है. वहीं 3 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए हैं.