Bharat Express DD Free Dish

NEET Paper Leak

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के दौरान ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने NTA की साख पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. एक्सपर्ट प्रोफेसर से लेकर एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला तक इस खतरनाक नेटवर्क में कैसे जुड़े थे? जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

NEET Paper Leak Biwal Family: बिवाल परिवार के मुखिया मांगीलाल बिवाल ने अपने बेटे-बेटियों और भतीजी और भतीजे के लिए कथित तौर पर NEET का पेपर खरीदा और इसे अन्य लोगों तक भी पहुंचाया. बिवाल परिवार के पांच-पांच सदस्य MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं.

कोलकाता में पुलिस ने टीएमसी के साल्ट लेक दफ्तर पर छापेमारी कर 100 से अधिक आधार कार्ड और जमीन के दस्तावेज बरामद किए हैं. वहीं दूसरी तरफ, NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में आरोपी शुभम खैरनार के दफ्तर पर छापेमारी कर लंबी पूछताछ की.

नीट (NEET) पेपर लीक मामले में एक हैरान करने वाला 'दौसा कनेक्शन' सामने आया है. जमवारामगढ़ के बिवाल परिवार के 5 सदस्य एक साथ MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, जो अब सीबीआई (CBI) की जांच के दायरे में हैं. परिवार के मुखिया पर पेपर खरीदने के आरोप हैं, वहीं दौसा मेडिकल कॉलेज की छात्रा प्रगति बिवाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है.

NTA Expert Arrested: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दिल्ली से मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. मंधारे NTA के लिए एक्सपर्ट का काम करती थी. उसकी गिरफ्तारी को पेपर लीक मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी ने ऐसे राज उगले हैं कि सीबीआई भी हैरान है। क्या 2025 में भी इसी गैंग ने एमबीबीएस की सीटें बेची थीं? जानिए इस पूरे रैकेट की इनसाइड स्टोरी

PV Kulkarni NEET Scam: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'किंगपिन' को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीवी कुलकर्णी के रूप में हुई है. वो पुणे में केमिस्ट्री लेक्चरर है. कुलकर्णी NEET पेपर लीक से जुड़ा पहला व्यक्ति है, जिसे गिरफ्तार किया गया है.

Sikar NEET Student Suicide: राजस्थान के सीकर में NEET पेपर लीक विवाद के बीच एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. झुंझुनूं जिले के रहने वाले 23 वर्षीय छात्र प्रदीप मेघवाल ने सीकर में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

NEET Paper Leak CBI Investigation: NEET पेपर लीक की जांच में सीकर मुख्य केंद्र बनकर उभरा है. नासिक-गुड़गांव से लीक पेपर यहां की 'आरके कंसलटेंसी' पहुंचा, जहां से इसे छात्रों में बांटा गया. आरोपी राकेश की गिरफ्तारी के बाद से उसका ऑफिस बंद है.

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.