Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NEET Paper Leak

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर कर दोबारा परीक्षा कराने की स्थिति में एनटीए (NTA) के बजाय सीबीएसई (CBSE) से जिम्मेदारी सौंपने और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की मांग की गई है.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. सीबीआई जांच में सामने आया है कि पेपर लीक की मुख्य कड़ी लातूर के रिटायर्ड प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी थे.

INDIA alliance meeting: दिल्ली में विपक्षी दलों की इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हर दो महीने में बैठक होगी. अगली बैठक हैदराबाद में होगी. बैठक में पांच मुद्दों पर सहमति बनी

NEET Paper Leak Protest Delhi CJP: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET पेपर लीक मामले पर बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. पार्टी ने इसे छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता से जुड़ा अहम मुद्दा बताया है.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मास्टरमाइंड दिनेश बिवाल और यश यादव समेत 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी है. सीबीआई अब 2025 के सिलेक्शन नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से 2 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उपायों की जानकारी मांगी.

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई (CBI) ने डॉक्टर मनोज शिरूरे और फिजिक्स फैकल्टी तेजस शाह सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Fact Check: NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ दिख रही महिला प्रोफेसर मनीषा मांढरे नहीं बल्कि पुणे मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल निवेदिता एकबोटे हैं.

Cockroach Janta Party के फाउंडर अभिजीत दीपके ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. X अकाउंट बंद होने के बाद संगठन ने नया अकाउंट बनाकर अभियान तेज कर दिया है.

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर संसदीय स्थायी समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है. 21 जून को होने वाली री-NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में हैं...