NEET UG 2026 के लिए NTA ने जारी की OMR शीट, गड़बड़ी होने पर 15 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति; जानें पूरा तरीका
NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिका और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (OTP) के जरिए लॉगिन करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं
मुजफ्फरपुर से लेकर लखीसराय तक…फर्जी परीक्षार्थी, सॉल्वर गैंग और 40 लाख वाली डील, जानें कितना क्लीन रहा 21 जून का NEET?
NEET UG री-एग्जाम 2026 के दौरान बिहार के लखीसराय और मुजफ्फरपुर में कथित सॉल्वर गैंग और फर्जीवाड़े के मामलों का खुलासा हुआ है. बायोमेट्रिक जांच में कई संदिग्ध पकड़े गए, जबकि पुलिस ने मेडिकल छात्रों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.
‘शिक्षा मौलिक अधिकार, वंचित नहीं कर सकते’, पेपर लीक आरोपी को कोर्ट ने दी परीक्षा और बहन की शादी में जाने की इजाजत
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले के आरोपी यश यादव को राहत देते हुए 21 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने और अपनी बहन की शादी में भाग लेने की अनुमति दे दी है.
NTA ने एग्जाम सेंटर्स पर लगाया लॉकडाउन! NEET-UG री-एग्जाम के लिए किए कड़े सुरक्षा इंतजाम
NEET-UG री-एग्जाम को लेकर NTA ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया है. परीक्षा केंद्रों से लेकर पेपर सेटिंग तक हर स्तर पर सख्त निगरानी की जा रही है और कई जगहों पर लॉकडाउन जैसी स्थिति बनाई गई है.
NEET री-एग्जाम से पहले पेपर लीक का दावा वायरल, NTA अलर्ट; साइबर क्राइम विभाग ने शुरू की जांच
NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम ग्रुप्स में पेपर बेचने के दावों ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है. NTA ने वायरल दावों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले को साइबर क्राइम विभाग को सौंप दिया है और अभ्यर्थियों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है.
NEET-UG 2026 विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बयान, कहा- पीएम मोदी कर रहे निगरानी
NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर नजर रख रहे हैं.
नीट-यूजी पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र से मांगा हलफनामा, कहा- ‘हम युवाओं को निराश नहीं कर सकते’
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से 2 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उपायों की जानकारी मांगी.
NEET 2026 Leak: प्रोफेसर कुलकर्णी 2 दिन और CBI रिमांड पर, सह-आरोपी मनीषा को जेल
NEET UG 2026 paper leak: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई कोर्ट ने रिटायर्ड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी है. वहीं, पुणे में छात्रों को एक्स्ट्रा क्लास में असली पेपर के सवाल रटवाने वाली आरोपी मनीषा वाघमारे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
NEET UG 2026: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन; शुभम खैरनार CBI रिमांड पर, 5 आरोपी भेजे गए जेल
नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुभम खैरनार को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया, जबकि 5 अन्य आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
देशभर में हो रही तारीफ; जानें कौन हैं NEET पेपर लीक उजागर करने वाले शशिकांत सुथार?
नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ अकेले खड़े होने वाले राजस्थान के सीकर के जांबाज व्हिसलब्लोअर शशिकांत सुथार इन दिनों सुर्खियों में हैं. परीक्षा के दिन ही संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगते ही उन्होंने रातभर जागकर वॉट्सऐप चैट और डिजिटल सबूत इकट्ठा किए, जिसके बाद हरकत में आई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशव्यापी जांच तेज कर दी.





