Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

NTA

Re-NEET UG 2026 की परीक्षा को लेकर पेपर लीक की अफवाहों पर NTA ने स्पष्टीकरण जारी किया है. एजेंसी ने कहा कि ये सभी दावे झूठे हैं और छात्रों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम ग्रुप्स में पेपर बेचने के दावों ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है. NTA ने वायरल दावों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले को साइबर क्राइम विभाग को सौंप दिया है और अभ्यर्थियों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है.

CUET UG exam technical glitch: CUET UG परीक्षा के दौरान देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्याओं के कारण परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी. NTA ने सर्वर और लॉग-इन संबंधी दिक्कतों को देरी की वजह बताया, जबकि कुछ केंद्रों पर छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से 2 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उपायों की जानकारी मांगी.

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में संसदीय समिति के सामने NTA ने कहा कि जब तक CBI जांच में लीक साबित नहीं होता, तब तक इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. फिलहाल मामला जांच के अधीन है और 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ अकेले खड़े होने वाले राजस्थान के सीकर के जांबाज व्हिसलब्लोअर शशिकांत सुथार इन दिनों सुर्खियों में हैं. परीक्षा के दिन ही संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगते ही उन्होंने रातभर जागकर वॉट्सऐप चैट और डिजिटल सबूत इकट्ठा किए, जिसके बाद हरकत में आई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशव्यापी जांच तेज कर दी.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में अब खुद परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA के अस्तित्व पर ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में दायर एक के बाद एक याचिकाओं ने ऐसा क्या मांग लिया है, जिससे पूरी परीक्षा प्रणाली बदल सकती है?

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द करने के बाद अब 21 जून को दोबारा एग्जाम कराने का फैसला किया है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. उम्मीदवार 12 नवंबर तक अपनी कुछ डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं.

सेनिक स्कूल एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 9 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।