Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nuh Violence

Haryana News: नूंह में हिंदू संगठनों की धार्मिक यात्रा के दौरान समुदाय विशेष के सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पद-यात्रियों पर पत्थरों से हमला किया था. सैकड़ों वाहनों को भी जलाकर फूंक दिया था. अब हरियाणा पुलिस हिंसा करने वालों और भड़काउू बयान देने वालों पर कार्रवाई कर रही है.

Nuh Violence: नूंह पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक जगह-जगह अवरोधक लगाए गए हैं, पुलिस नाकों पर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है.

हिंदू समाज की यह बैठक पहले नूंह में आयोजित की जानी थी, लेकिन पुलिस ने दंगा प्रभावित जिले में कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी.

31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर हमले के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद जिले में 59 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नूंह हिंसा के बाद से हरियाणा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. सरकार ने साफ-साफ कहा है कि एक भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

पलवल में उपद्रवियों ने जमकर तबाही मचाई. दंगाइयों ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया. पानी स्पलाई करने वाली पाइपलाइन तोड़ दिया. राह चलते लोगों के ऊपर पथराव किया. सैकड़ों गाड़ियां और घरों को जला दिया.

Haryana Violence Update: टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि, “नूंह के उपायुक्त द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि जिले में हालात अब भी गंभीर और तनावपूर्ण हैं. अलग-अलग सोशल मीडिया मंच के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार किया जा रहा है."

Sambhal: पुलिस ने मुख्य आरोपी जुनैद सहित तीन युवकों के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी और माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.

हरियाणा के नूंह साइबर थाने पर किया गया हमला पूरी तरह से सुनियोजित था. हमलावरों का उद्देश्य साइबर अपराधियों के खिलाफ जुटाए गए सबूतों को मिटाना था.

हिंसा का यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाने और नफरत फैलाने वाले भाषण पर रोक लगाने का आदेश दिया है।