Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nuh Violence

आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि, हरियाणा का मेवात इलाका मथुरा के कोसी, बरसाना और गोवर्धन पुलिस थाना क्षेत्रों के इलाकों से सटा हुआ है. सभी इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा में घायल हुए एक बजरंग दल कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद ने दी.

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह से फैली हिंसा प्रदेश के कई क्षेत्रों में पहुंच गई है. गुरुग्राम, मेवात, पलवल, सोहाना और मानेसर में हिंसा की घटना की खबर है. वहीं, हरियाणा के मेवात और गुरुग्राम के बाद अब दिल्ली और नोएडा में भी हिंसा की आशंका है.

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह से फैली हिंसा ने राज्य में अभी तक 6 लोगों की जान ले चुकी है. वहीं, कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. नूंह से फैली हिंसा प्रदेश के गुरुग्राम, पलवल, सोहाना, मानेसर तक पहुंच गई है. हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि मामले में अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं. वहीं 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सीएम ने कहा कि केंद्रीय बलों की 16 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की 30 कंपनियां नूंह में तैनात है.

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद ने 'बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा' निकाली. जुलूस शुरु होने के 10 मिनट बाद खेड़ला मोड़ के पास दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई.

हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा की आग अब आसपास के इलाकों में भी पहुंच रही है. मंगलवार की सुबह करीब 100 लोगों की भीड़ ने गुरुग्राम की एक मस्जिद पर हमला बोल दिया.

हरियाणा के नूंह जिले में विहिप (VHP) की ओर से निकाले जा रहे जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में अब तक दो होमगार्ड जवानों की मौत हो गई है.