Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Operation Sindoor

7 मई को भारतीय सेना ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए बड़ी कार्रवाई की. इस जवाबी हमले में सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में डर और गुस्से का माहौल है. इसी बीच भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है. उनका यह वीडियो अब चर्चा में है और पाकिस्तान को यह बयान चुभ सकता है.

भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की, इसी के बाद से पड़ोसी देश में दहशत का माहौल है. इस्लामाबाद से सामने आए वीडियो में आम लोगों से अपने घर के अंदर जाने और सभी लाइटें बंद करने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं. भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और उन्हें ढेर कर दिया.

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की.

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और विजय चौक से लेकर पटना में राजभवन तक कई प्रमुख स्थानों पर बत्ती बंद कर दी गई. अभ्यास में देश भर के कई प्रमुख स्थानों पर ब्लैकआउउ भी किया गया.

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को संकट का समाधान निकालना चाहिए. उन्होंने कहा, "ओह यह बहुत भयानक है! मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों के साथ मिलकर काम करता हूं.

अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी और सेना को बधाई दी. राज्यों को राहत बलों को तैयार रखने, देश-विरोधी प्रचार रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पाकिस्तान की पूंछ में गोलाबारी से 12 भारतीय नागरिकों की मौत. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 23 पाक सैनिक मरे. भिंबर में 15-20 नागरिक हताहत. तनावपूर्ण स्थिति बरकरार.

Haryana Soldier Martyr near LOC: जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में हरियाणा के लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए. वे 2 बच्चों के पिता थे, उनकी पत्नी गर्भवती हैं.

भारतीय एयरस्ट्राइक्स में पाकिस्तान के चुनिंदा आतंकी ठिकाने नष्ट हुए हैं. सभी हमलों में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठनों के सबसे अहम ढांचों को चुना और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया.

सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर को बहन-बेटियों के सिंदूर का बदला बताया. पहलगाम हमले का जवाब देने वाली सेना की कार्रवाई को निर्णायक कहा, देश सर्वप्रथम. मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा की समीक्षा की.