Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan

कासिम और आसिम को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. दोनों ने आईएसआई के लिए संवेदनशील जानकारी भेजी. कासिम को लाहौर में ट्रेनिंग मिली थी.

ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था. वह उन 12 लोगों में शामिल थीं, जिन्हें जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था.

ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाक युद्धविराम को भारतीय नेतृत्व का प्रतीक बताया. पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार किए.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता अब पाकिस्तान करेगा, जिस पर लंबे समय से आतंकियों को शरण देने के आरोप लगते रहे हैं.

ओवैसी ने उनके बयान पर कहा कि 26/11 और पठानकोट के बाद क्या हुआ. आपने सभी आतंकवादियों को पुरस्कृत किया और बचाया तथा (जकीउर रहमान) लखवी को जेल में बैठे-बैठे बेटे का पिता बनने का अवसर दिया.

यूएन की प्रेस ब्रीफींग में एक विदेशी मुस्लिम पत्रकार ने पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो के एजेंडा को ध्वस्त कर दिया कि पहलगाम हमले के बाद भारत में मुस्लिमों को विलेन के तोर पर पेश किया जा रहा है.

आरोप है कि वह पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंटों और नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात एजेंटों को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था.

आरोप है कि गगनदीप सिंह ने ऑपरेशन ‘सिंधूर’ के दौरान सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को भेजीं. इस तरह की जानकारी साझा कर वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका था.

सलमान खुर्शीद ने कहा, "भारत एक स्वर में कह रहा है, 'आतंकवाद अब और नहीं.'... हमें उम्मीद है कि हम आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक उभार पैदा करेंगे ताकि दुनिया शांतिपूर्ण और समृद्ध हो सके... हम विश्वास के साथ कह सकते हैं, 'हम होंगे कामयाब'."

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता कांग्रेस से हैं और इस तरह के सवाल उठा रहे हैं. अगर उन्हें अब भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सबूत चाहिए तो उन्हें पाकिस्तान जाकर सबूत मांगना चाहिए.