Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

pm modi tweet

पिछले 12 वर्षों में भारत ने गरीबी उन्मूलन और कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं. पीएम मोदी ने जन धन, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य हमेशा 'अंत्योदय' और गरीबों का सम्मान रहा है.

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋग्वेद के एक पावन मंत्र के जरिए देश को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है. पीएम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी संस्कृति और परंपराओं का हिस्सा है.

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों से 'मिशन LiFE' को अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का कम उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसी मुहिमों में हर परिवार की भागीदारी से बनेगा हरा-भरा भारत.

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारत की पर्यावरण उपलब्धियों को साझा किया. पीएम ने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से हर साल 1.19 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जून को देशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है. उन्होंने महर्षि पतंजलि का एक श्लोक साझा करते हुए बताया कि योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि मन, शरीर और वाणी को शुद्ध करने वाली एक समग्र जीवन शैली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जून को सोशल मीडिया पर एकता को समर्पित एक संस्कृत श्लोक साझा किया. लकड़ियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जिस तरह मिलकर जलने से रोशनी बढ़ती है, वैसे ही नागरिकों की एकजुटता से देश की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जून को सोशल मीडिया पर गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित एक प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक साझा किया.इस सुभाषित के जरिए उन्होंने बताया कि वही व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है जो खुद ज्ञानी होने के साथ-साथ दूसरों को सिखाने की कला में भी माहिर हो.

1 जून को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. पीएम ने देश के युवाओं और श्रमिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की. वहीं, इस अवसर पर मांडविया ने अपने जन्मदिन पर दिल्ली में 'फिट इंडिया संडे साइकिल' अभियान चलाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है. 31 मई 1964 को जन्मे वीडी सतीशन केरल के 13वें मुख्यमंत्री हैं और परवूर सीट से लगातार 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं.

31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम ने अहिल्याबाई के जीवन को सुशासन और नारी शक्ति का आदर्श बताया.