Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

pm modi tweet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 16 के तीसरे श्लोक को साझा करते हुए देशवासियों को चरित्र निर्माण और दिव्य गुणों की सीख दी है. पीएम मोदी ने तेज, क्षमा, धैर्य, पवित्रता और अहंकार मुक्ति जैसे 6 दिव्य गुणों को 'विकसित भारत' के संकल्प से जोड़ा है.

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही जनहित के फैसलों की झड़ी लग गई है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी दी, जिस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे राज्य के लिए एक नई शुरुआत बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पच्चीस बैसाख पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की. बांग्ला में दिए अपने संदेश में उन्होंने टैगोर को भारतीय संस्कृति का स्तंभ बताया. खास बात यह रही कि बंगाल की नई सरकार का शपथ ग्रहण भी इसी ऐतिहासिक दिन पर आयोजित किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 23,437 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन बड़े रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. ये प्रोजेक्ट्स यूपी, एमपी, राजस्थान समेत 6 राज्यों के 19 जिलों में कनेक्टिविटी को बेहतर करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ६ मई को एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए निस्वार्थ कर्म और मानवता के आदर्शों पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि मन, वचन और कर्म से किसी का अहित न करना और दूसरों पर दया करना ही सबसे श्रेष्ठ आचरण है.

गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए उनके उद्यमी स्वभाव और जीवंत संस्कृति की सराहना की है. 1 मई 1960 को अस्तित्व में आए गुजरात ने भारत के विकास में जो योगदान दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कड़ी मेहनत और निरंतर उत्साह का आह्वान किया है. एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए पीएम ने कहा कि निराशा को त्यागकर दृढ़ संकल्प के साथ किया गया कर्म ही सफलता दिलाता है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाभारत के एक श्लोक के माध्यम से सफलता के सात मूल मंत्र साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि संयम, कुशलता, धैर्य और सोच-समझकर किया गया प्रयास ही उन्नति का आधार है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत श्लोक के माध्यम से देशवासियों को 'निःस्वार्थ सेवा' का महत्व समझाया है. पेड़ों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए जीना ही जीवन की असली सार्थकता है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है. उन्होंने युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.