Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

Pm Modi Satya Nadella Meeting: पीएम मोदी के डिजिटल विस्तार पर ज़ोर देने के बाद माइक्रोसॉफ्ट भारत में 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा, जिससे AI इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और डेटा सॉवरेनिटी को बढ़ावा मिलेगा.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) द्वारा संसद में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कहने पर राजनीति गर्मा गई. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इसे अपमान बताते हुए माफी की मांग की, जबकि TMC सांसदों ने संसद में मौन प्रदर्शन किया.

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश सुधार एक्सप्रेस के दौर में है, जहां सुधार नागरिक-केंद्रित तरीके से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कागजी कार्यवाही कम करने, 30-40 पृष्ठों वाले फॉर्म खत्म करने और लोगों के जीवन को आसान बनाने पर जोर दिया.

लोकसभा में वंदे मातरम् को लेकर बड़ी चर्चा की शुरुआत हुई, जिसकी अगुवाई स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम ने वंदे मातरम् को राष्ट्र का गौरव बताया और विपक्ष पर इस गीत के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक तापमान तेज हो गया है। इसी बीच भारत एक्सप्रेस संवाददाता कोमल शर्मा ने युवा पीढ़ी से खास बातचीत की और जाना कि आज के युवाओं की नजर में वंदे मातरम् विवाद की असली तस्वीर क्या है।

"बिहार की जीत के बाद अब बंगाल की बारी है." पीएम मोदी ने सांसदों को आगामी बजट सत्र, स्थानीय कार्यक्रमों, ‘वीर बाल दिवस’ और अटल जयंती में सक्रिय भागीदार सुनिश्चित करने को कहा. बिहार चुनाव में एनडीए की भारी जीत को "गठबंधन की जीत" बताते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को इस विजय का "शिल्पकार" बताया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को उनके 79वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर संसद में चर्चा हो रही है। लोकसभा में चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के कई मौकों का उल्लेख किया। साथ ही विपक्ष को भी घेरा। जानिए उनके संबोधन की अहम बातें...

लोकसभा में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तृणमूल कांग्रेस के बीच एक दिलचस्प संवाद हुआ. पीएम मोदी ने 'वंदे मातरम्' के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को 'बंकिम दा' कहकर संबोधित किया था, जिस पर तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताई. इसके बाद प्रधानमंत्री ने तुरंत उन्हें 'बंकिम बाबू' कह कर संबोधित किया |

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ (Vande Mataram 150 Years) पर लोकसभा में हो रही चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इसे राजनीतिक बहस बताते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार बंगाल चुनाव और जनता का ध्यान भटकाने के मकसद से यह मुद्दा उठा रही है.

PM Modi Vande Mataram Speech: लोकसभा में आज वंदे मातरम पर चर्चा हुई. इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर हमलावर नजर आए. आइये जानें उन्होंने अपने 60 मिनट के भाषण में कितनी बात नेहरू, जिन्ना और कांग्रेस का जिक्र किया?