Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan news

Banswara Murder Case: बांसवाड़ा में बीमा क्लेम की रकम पाने के लिए दोस्त की हत्या कर अपनी मौत का झूठा नाटक रचने वाले आरोपी दिनेश को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई. 23 गवाहों और 98 दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.

Jhunjhunu Murder Case: : झुंझुनूं के नवलगढ़ में शराब के आदी एक बेटे ने घरेलू कलह के चलते अपनी ही मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और खुद फोन कर बहन को इसकी जानकारी दी.

Dausa Petrol Pump Fraud: दौसा के कांदोली स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाश ₹4 हजार का पेट्रोल भरवाकर UPI पेमेंट का बहाना बनाते हुए फरार हो गए. कार के साथ घिसटने से कर्मचारी का हाथ टूट गया, जबकि पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई.

Jaipur Murder Case: जयपुर में एक युवती ने सरकारी नौकरी और जायदाद हड़पने के लिए अपनी मां की हत्या की साजिश रची. 7 लाख रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को रोड एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कलयुगी बेटी समेत 7 आरोपियों को दबोच लिया.

Sting Drink Seized Rajasthan: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छोटी खाटू में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेप्सिको कंपनी की मशहूर ड्रिंक Sting की हजारों बोतलें और कैन जब्त किए हैं. विभाग की टीम ने खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर कुल 15,780 बोतलें और कैन सीज किए.

Ajmer UCC Hearing: राजस्थान में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज हो गई है. अजमेर में हुई जनसुनवाई में दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि कानून ऐसा बने जिससे किसी भी धर्म की परंपराओं में दखल न हो.

Rajasthan News: राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से बदलती चुनौतियों के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट रखने और तकनीक आधारित पुलिसिंग को अपनाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि आज पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है.

राजस्थान के मकराना निवासी युवक को नौकरी का झांसा देकर कांगो ले जाकर बंधक बनाने और 25 लाख रुपये से अधिक की फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है. कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज होने के बाद अब न्यायालय ने पुलिस से 15 तारीख तक कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है...

Deeg Road Accident: डीग में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बेटे और बैठी मां को कुचल दिया. हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है. घटना से गुस्साए लोगों ने कार सवारों को पकड़कर जमकर पीट दिया.

PM Modi Rajasthan-Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.