Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan news

Pali woman creates ruckus: पाली के गांधी मूर्ति सर्किल पर नशे की हालत में एक महिला ने सड़क पर लेटकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे यातायात बाधित हो गया. महिला ने राहगीरों और वाहनों पर पत्थर फेंके, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया.

Sant Devanand Maharaj: राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित चाणक्य दह आश्रम में संत देवानंद महाराज को हजारों भक्तों की मौजूदगी में समाधि दी गई. कोटा मठ में हत्या के बाद संत समाज में आक्रोश फैल गया था.

Raisinghnagar murder case: श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में पंचर के पैसे को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर चालक ने दुकानदार बलजीत सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है, जबकि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Jaya Kishori Jaipur Katha crowd: जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर परिसर में जया किशोरी की कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. पुलिस और स्वयंसेवकों ने स्थिति को संभालते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला, किसी बड़ी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई.

Rajasthan News: गांव रोडू के रहने वाले गर्वित को जिला प्रशासन ने पूरे सम्मान और प्रोटोकॉल के साथ एक दिन का जिला कलेक्टर बनाया. राजकीय वाहन उन्हें उनके घर से लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने स्वयं उनका स्वागत किया.

राजस्थान के सलूम्बर में डीएनटी, वंचित ओबीसी, एससी-एसटी संगठनों ने विशाल जेल भरो आंदोलन चलाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शनकारियों ने रेनके-इदाते आयोग की सिफारिशें लागू करने और आरक्षण में उपवर्गीकरण की मांग करते हुए 1 जुलाई को जयपुर में महा-पड़ाव का ऐलान किया.

जोधपुर की कंटेंट क्रिएटर Anita Bishnoi ने कथित सोशल मीडिया ट्रोलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में उन्हें MDM Hospital में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Rajasthan Politics Viral Video: राजस्थान के बीकानेर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की जनसुनवाई में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ जब गोपाल किराडू नाम के फरियादी ने बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए. मंत्री ने फटकार लगाते हुए कहा- '55 साल का अनुभव है मुझे...', जानिए क्या है पूरा मामला?

Road Accident in Jaipur: जयपुर के महल रोड पर एक कथित MBBS छात्र ने नशे की हालत में थार चलाते हुए बाइक सवार राकेश मीणा को रौंद दिया. हादसे में राकेश की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ. परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर शव के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

सलूंबर में जिला कलक्टर ने खेल मैदान, सरनी नदी और प्रस्तावित बस स्टैंड का निरीक्षण कर विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए.