Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rouse Avenue Court

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे और धनंजय लोखंडे से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की सीबीआई को अनुमति दे दी है. साथ ही सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी गई है.

कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गौतम बी. दोषी को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है.

Parvesh Verma Defamation Case: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा को दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने वर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए 4 जुलाई तक का समय दिया है.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. सीबीआई जांच में सामने आया है कि पेपर लीक की मुख्य कड़ी लातूर के रिटायर्ड प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी थे.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक नरेश बालियान से जुड़े रंगदारी और मकोका मामले में फरार गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ दूसरी बार गैर-जमानती वारंट जारी किया है. दिल्ली पुलिस अब बीएनएस के तहत उसकी अनुपस्थिति में ही मुकदमा चलाएगी.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी (IRCTC) होटल टेंडर घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर 16 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ी राहत देते हुए एक वर्ष के प्रोबेशन पर रिहा करने का आदेश दिया है.

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने हिंडाल्को से जुड़े कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में कंपनी के पूर्व चेयरमैन-सीईओ एसके तमोतिया और महाप्रबंधक पीआरएस मणि को आरोप मुक्त करते हुए मुकदमा बंद कर दिया.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मास्टरमाइंड दिनेश बिवाल और यश यादव समेत 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी है. सीबीआई अब 2025 के सिलेक्शन नेटवर्क की भी जांच कर रही है.