एक रात, 73 मिसाइलें और 600 ड्रोन, यूक्रेन के शहरों पर रूसी कहर, मलबे में तब्दील हुई इमारतें
Russia Ukraine War: रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया. इस हमले में 18 लोग मारे गए, वहीं 100 से अधिक लोग घायल हो गए. एक महीने से भी कम समय में कीव पर यह तीसरा सबसे बड़ा हमला था. रूस ने फिलहाल अपने पड़ोसी देश पर हमले और तेज कर दिये हैं.
रूस-यूक्रेन जंग की आग में झुलसा मॉस्को, भीषण ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है. दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हवाई हमले किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को मास्को में हुए ड्रोन हमलों में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई. इस घटना में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
सीजफायर खत्म होते ही फिर दहला यूक्रेन, रूस का बड़ा आरोप- ‘कीव ने 30 हजार बार तोड़ा युद्धविराम
Russia Ukraine Ceasefire: रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर खत्म होते ही एक बार फिर जंग भड़क चुकी है. मंगलवार को रूसी सेना ने यूक्रेन पर कई हमले किये. इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय ने की. जिसमें बताया गया कि रूसी सेना ने विशेष सैन्य अभियान के तहत यूक्रेन की तरफ से किये गए हमलों का जवाब दिया गया.
रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे 26 भारतीयों पर बड़ा खुलासा, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे 26 भारतीय नागरिकों में से 10 की मृत्यु हो चुकी है. विदेश मंत्रालय प्रभावित परिवारों के संपर्क में है और स्थिति से निपटने के लिए बहुआयामी रणनीति अपना रहा है.
गुजरात के छात्र का वीडियो वायरल, रूसी सेना में जबरन भर्ती का आरोप; भारत सरकार से की ये अपील
Russia-Ukraine War: गुजरात के मोरबी निवासी छात्र साहिल मोहम्मद हुसैन ने वीडियो संदेश में दावा किया कि रूस में उसे झूठे ड्रग्स मामले में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने के लिए मजबूर किया गया. फिलहाल वह यूक्रेन में है और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील कर रहा है.
Putin India Visit: पीएम मोदी 24 घंटे में 3 बार पुतिन से मिले, कहा- रूस भारत का सबसे करीबी दोस्त; मीटिंग के बाद शेयर कीं ये तस्वीरें
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया. 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में आर्थिक सहयोग 2030 तक बढ़ाने पर सहमति बनी. शांति स्थापित करने और व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई.
Putin’s India Visit: क्या भारत को डिफेंस टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करेगा रूस? पुतिन ने ‘पक्की दोस्ती’ पर दिया ये जवाब
रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर हैं. दिल्ली में उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होगी. दोनों राजनेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध, व्यापार विस्तार और रक्षा सहयोग पर चर्चा होने के आसार हैं. भारत को व्यापार घाटा कम होने की उम्मीद है.
Russia–Ukraine Peace Plan: ट्रंप के 28-प्वाइंट प्लान के जवाब में यूरोप ने पेश किया वैकल्पिक प्रस्ताव
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका ने 28-प्वाइंट का शांति प्रस्ताव दिया था, जिसमें यूक्रेन से क्षेत्रीय रियायतें मांगी गई थीं। इसके उलट यूरोपीय देशों ने वैकल्पिक योजना पेश की.
ट्रंप का 28-प्वाइंट पीस प्लान, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन को लेना होगा कठिन फैसला
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28-प्वाइंट शांति योजना पेश की है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि देश को अब संप्रभुता और समर्थन के बीच कठिन फैसला करना पड़ सकता है.
अब हत्याएं बंद हों, समझौता करो! पुतिन से बात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की से मिलकर युद्ध रोकने का किया आग्रह
Trump Called zelensky Stop War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. ट्रंप ने यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने के अपने पुराने रुख से हटते हुए दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि उन्हें टॉमहॉक की जरूरत ही न पड़े.







