Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Saifullah Kasuri

सीएम सैनी ने नरवाल के दादा को वीडियो कॉल के माध्यम से सांत्वना दी. उन्हें विश्वास दिलाया कि जिन्होंने भी यह अमानवीय कृत्य किया, उनमें से कोई नहीं बचेगा, सबको उनके किए की सजा जरूर मिलेगी.

जम्मू-कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. वहीं, मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई.

पाकिस्तान ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया और कहा कि उसका इस हमले से "कोई लेना-देना नहीं" है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है, "पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है."

बुधवार को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए थे. जब तक सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुचते आतंकी घटना को अंजाम देकर भाग गए थे.

इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल एबटाबाद के जंगलों में एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप आयोजित हुआ था. इसमें सैकड़ों पाकिस्तानी युवक शामिल हुए थे. इस कैंप का आयोजन लश्कर के राजनीतिक विंग पीएमएमएल और एसएमएल ने किया था.