Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Shahdol News

Shahdol illegal sand mining: पपौंध थाना क्षेत्र के झरी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर विवाद के बाद एक ट्रैक्टर चालक ने बीच रास्ते में वाहन खड़ा कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं.

Instagram Fake Identity Case: शहडोल में इंस्टाग्राम पर खुद को बिजनेसमैन बताने वाले युवक ने 18 वर्षीय छात्रा को झूठी पहचान के जरिए अपने जाल में फंसा लिया. छात्रा के लापता होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे मुरैना से सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी फरार हो गया.

Shahdol ancient statues found: शहडोल जिले के नवाटोला गांव में खेत की खुदाई के दौरान प्राचीन पत्थर की कई मूर्तियां और अवशेष मिलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण इन्हें ऐतिहासिक धरोहर मान रहे हैं और पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जीआरपी ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए 41 किलो गांजा बरामद किया. रायपुर से प्रयागराज जा रहे 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी है.

Drug Free India Campaign: शहडोल जिले में 'नशा मुक्त भारत अभियान' (Drug-Free India Campaign) के तहत पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई की है. 2020 से अब तक 6 करोड़ 88 लाख का नशा जब्त किया गया है और 2500 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है.

शहडोल की जयसिंहनगर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 76 मवेशियों की जान बचाई है. तस्कर इन्हें ट्रकों में भरकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे. पुलिस ने 49 लाख रुपये की कीमत के मवेशी और वाहन जब्त किए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

शहडोल में कुएं में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. 200 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.

MP Shahdol job scam: शहडोल में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों को जाल में फंसाया.

Shahdol Jail News: शहडोल के एक खूंखार रेपिस्ट को दोबारा आजीवन कारावास (पॉक्सो एक्ट) की सजा मिली तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया. उसके बैरक की चादर खून से लाल हो गई थी. जानिए आखिर क्या-क्या हुआ?

Shahdol District Hospital Fraud: मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. वीपी पटेल पर मरीज से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि पैसे देने के बाद भी मरीज की हालत गंभीर है. सिविल सर्जन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.