Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sheikh Hasina

बांग्लादेश में बवाल मचा हुआ है. प्रधानमंत्री शेख हसीना को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा. वे भारत आ गईं और यहां से किसी तीसरे देश जाने की खबरें आ रही हैं. हालांकि, उनके बेटे जॉय ने दावा किया है कि हसीना ने किसी भी देश से राजनीतिक शरण नहीं मांगी है.

हमलावर गायक के घर का फर्नीचर तक उठा ले गए हैं. राहुल आनंद के परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई है.

Video: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच उपद्रवियों ने खुलना डिवीजन के मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में आग लगा दी है. दंगाइयों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है.

बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी ने कहा कि बांग्लादेश के हालात इस समय काफी गंभीर हैं. हमें उम्मीद नहीं थी कि वहां स्थिति इतनी जल्दी बिगड़ जाएगी.

हिंसा पर चिंता जताते हुए आलोक कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से हिंदू, सिख व अन्य अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना के बांग्लादेश से भारत पहुंचने के मिशन में विदेश मंत्रालय की बड़ी भूमिका रही है. उनके भारत पहुंचने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने सारी तैयारी कर ली थी.

देश में प्रदर्शन और हिंसा भड़कने से पहले शेख हसीना कई बार भारत का दौरा कर चुकी थीं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शेख हसीना को पहले से ही किसी अनहोनी का अंदेशा था.

5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया. सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बीच उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा.

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि जल्द ही अंतरिम सरकार का गठन होगा. राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी छात्रों को रिहा करने का भी निर्देश दिया.

विदेश मंत्री ने बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी.