Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

shivraj singh chouhan

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नकली और घटिया उर्वरकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी राज्यों को विशेष अभियान चलाने, निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की अपील की है.

PM Modi Rojgar Mela: शनिवार को 47 शहरों में आयोजित हुए रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए. इसमें पीएम मोदी वीसी के जरिए जुड़े. वहीं शिवराज सिंह चौहान भोपाल के कार्यक्रम में शामिल हुए.

सोमवार को FICCI द्वारा आयोजित किए गए 11वें सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया.

शिवराज सिंह चौहान ने देश के विभिन्न हिस्सों में किसान मेले आयोजित करने और सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर राष्ट्रीय यंत्रीकरण की रणनीति तैयार करने की बात के साथ ही यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में देश भर में चलाए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान ने देश भर के 1.43 लाख गांवों के 13.4 करोड़ किसानों को सीधे तौर पर जोड़कर कृषि अनुसंधान, विस्तार और विकास के अभूतपूर्व एकीकरण को चिह्नित किया है.

शिवराज सिंह ने बेंगलुरु में किसानों से संवाद कर ड्रैगन फ्रूट से 7 लाख तक मुनाफे का दावा किया. कृषि रिसर्च, विविधिकरण और पोषणयुक्त आहार पर जोर दिया.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'नेशनल एग्रो-आरई समिट 2025' में कहा कि किसान अब अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बन सकता है. खेती और सौर ऊर्जा के संगम से आयवृद्धि और पर्यावरण संरक्षण संभव है.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुणे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि एक साल से कम समय में 30 लाख घरों का लक्ष्य पूरा किया गया. साथ ही पात्रता मापदंडों में बदलाव, लखपति दीदी योजना और महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी चर्चा की.

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फसल उत्पादन रिकॉर्ड 3,539.59 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जीनोम में परिवर्तन कर तैयार चावल की दो किस्मों के विकास की घोषणा की. यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया.