Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

social media viral

सोशल मीडिया पर नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह के नाम से एक विवादित दावा वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि उन्होंने भारत के सामने 'रामराज्य' की शर्त रखी है और मस्जिदों को गिराने का आदेश दिया है. लेकिन हमारी पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना मालदा में उपद्रवियों को पकड़ रही है. पड़ताल में पता चला कि ये वीडियो बांग्लादेश के ढाका का है और इसका बंगाल चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

लखनऊ के गोमतीनगर में सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने एक युवक को परिवार के सामने जबरन उठा लिया. मासूम बच्चे के रोने और पत्नी के विरोध का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर काश पटेल का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उनके ईमेल हैक से जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन हमारी पड़ताल में पता चला कि वीडियो पुराना है और इसमें दिख रहा शख्स कोई और है.

चीन की चेन किन अपने दांतों से गाजर तराशकर शानदार मूर्तियां बना रही हैं. बिना किसी औजार के उन्होंने ग्रेट वॉल ऑफ चाइना जैसे डिजाइन तैयार किए हैं.

सोशल मीडिया पर पुलिस और महिला की भिड़ंत का एक वीडियो इजरायल का बताकर वायरल हो रहा है. पड़ताल में पता चला कि ये घटना अमेरिका के सैन डिएगो की है और इसका जंग से कोई संबंध नहीं है.

ब्राजील की 27 वर्षीय इन्फ्लुएंसर मोनिकी फ्रागा ने फेमस होने के लिए अपनी ही किडनैपिंग का नाटक रचा. पुलिस जांच में पता चला कि उन्होंने पति को भी धोखे में रखकर बदमाशों से पिटवाया था. अब वह गिरफ्तार हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में बवाल और बजरंग दल पर लाठीचार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. PIB फैक्ट चेक में पता चला कि यह वीडियो पुराना है और राजस्थान का है. जानें पूरा सच.

'धुरंधर 2' की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 3' की रिलीज डेट को लेकर एक तस्वीर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि फिल्म जून 2026 में आएगी, लेकिन हमारी पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला है.

मुंबई के पृथ्वीराज बोहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दुख सुनने का रेट कार्ड बनाया है. मामूली दुख से लेकर साथ रोने तक के लिए उन्होंने अलग-अलग चार्ज रखे हैं.