Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

supreme court of india

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने महिलाओं के शून्य प्रतिनिधित्व और नियमों के उल्लंघन के चलते परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच असमानता पर चिंता जताई है. CJI सूर्यकांत की पीठ ने केंद्र से एक समान राष्ट्रीय नीति बनाने और समिति की अध्यक्षता पूर्व मुख्य न्यायाधीश को सौंपने का सुझाव दिया है.

गुरुग्राम में अडानी रियल्टी के प्रोजेक्ट मैनेजर मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर से हलफनामा मांगा है. लापता युवक युवराज सिंह मनचंदा का शव मिलने के बाद बिना पहचान अंतिम संस्कार किए जाने पर कोर्ट ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम को चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक की अंतरिम जमानत दी है. वहीं, नियमित जमानत के लिए दायर याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई जारी है.

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने निचली अदालत के जज के आचरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है.

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी नियमों को सख्त बनाते हुए आदेश दिया है कि अब पुलिस को आरोपी को गिरफ्तारी की वजह लिखित में देनी होगी. वहीं, अगर नियम तोड़ा गया तो पुलिस अफसर पर विभागीय कार्रवाई होगी.

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर रोक लगाते हुए सीबीआई-ईडी से जवाब मांगा था.

सुप्रीम कोर्ट ने EPF वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा कर दिया है. इससे 8 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

CBSE की 9वीं-10वीं में तीन भाषा नीति अचानक लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त. कोर्ट ने कहा- 6ठीं क्लास से अगले साल लागू हो यह नियम. जानिए पूरा मामला.

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा को तिहाड़ से पंजाब जेल ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई टली. SG तुषार मेहता ने जताई जेल से भागने की आशंका.