Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 28 अक्टूबर से न्यायिक अधिकारियों की वरिष्ठता और करियर प्रगति के मामलों की सुनवाई शुरू करेगी.

दिल्ली दंगे के आरोपी और JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम ने कड़कड़डुमा कोर्ट से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले ली है.

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा विवाद फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. 11 नवंबर को होने वाली सुनवाई में एनजीओ एडीआर और कांग्रेस नेता जया ठाकुर की याचिकाएं सुनी जाएंगी.

राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि अग्रिम जमानत के दौरान राव ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को नष्ट किया है. एससी मेहता ने जांच में सहयोग नही करने का भी आरोप लगाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमलों के मामले में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया है. नेहा राठौड़ पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज है.

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बरकरार रखेगा. कोर्ट राहुल गांधी की ओर से दायर याचिका पर चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को लेकर लगाए गए आरोपों की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग के पास जाने को कहा है.

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौप दिया है. 10 अक्टूबर को कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई (CJI BR Gavai) ने हनोई में 38वें LAWASIA सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया और वकीलों और न्यायाधीशों से कानूनी सिस्टम में विविधता और समावेश को बढ़ावा देने के लिए और मज़बूत प्रयास करने का आह्वान किया.

सेना भूमि घोटाला मामले में कथित आरोपी और झारखंड के निलंबित आईएएस छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर की पीठ ने 28 महीने जेल में बिताने के बाद छवि रंजन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.