Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि एडमिशन के लिए बच्चों से प्रवेश परीक्षा लेना संविधान के अधिकारों का उल्लंघन है.

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के पालन नही करने वाले कड़कड़डूमा कोर्ट के दोनों जजों को जमानत का तरीका सीखने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग करनी होगी. सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्री ने यह आदेश दिया है.

2nd National Mediation Conference: भुवनेश्वर में दूसरे नेशनल मीडिएशन कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने किया. सम्मेलन में मीडिएशन एक्ट 2023 सरकारी मुकदमों में मध्यस्थता और संस्थागत सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की ओर से दायर याचिकाओं पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अवहेलना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया है. कोर्ट ने लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन बनाम हर्ष गोयल मामले में यह बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने राजेश गोयल को तीन महीने की सिविल सजा सुनाई है

गैंगेस्टर मामले में कथित आरोपी और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने अब्बास अंसारी को जमानत की शर्तों में ढील दे दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस की हिरासत में 26 साल के देवा पारधी की मौत के मामले में कथित आरोपी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट से साल 2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी विकास यादव को झटका लगा है. जस्टिस एम. एम सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाने से इनकार कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति दी है, लेकिन उनकी बिक्री कोर्ट की मंजूरी के बिना नहीं हो सकती. केंद्र सरकार को सभी पक्षों से बात कर समाधान निकालने का निर्देश दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) के लिए JSW स्टील की ₹19,700 करोड़ की समाधान योजना को मंजूरी देते हुए पूर्व प्रवर्तकों की आपत्तियां खारिज कर दी हैं.