Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

वोडाफोन-आइडिया ने AGR बकाया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. कंपनी ने 9450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बकाया में दोहराव और असंगतियों की जांच करने की मांग की है. कोर्ट ने सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए स्थगित की.

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत वकील को पकड़ा. घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 साल पुराने फर्जीवाड़े और दस्तावेजों में हेराफेरी के मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं. इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य पर IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

सिंगापुर में आयोजित महोत्सव के आयोजक श्याम कानू महंत ने गायक जुबीन गर्ग की मौत की सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. जिसपर कोर्ट 6 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएसीसी) ने हलफनामा दायर कर बताया है कि यूपीएससी प्रिलिम्स परीक्षा के आंसर-की को परीक्षा के तुरंत बाद जारी कर दिया जाएगा.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पर सुप्रीम कोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. न्यायाधीशों, वरिष्ठ वकीलों और कर्मचारियों ने शामिल होकर गांधी जी कि प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों का नमन किया.

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए नई दिशा निर्देश जारी की हैं. अब आरोपी ऑनलाइन भुगतान कर सकेगा और समन डिजिटल माध्यम से भेजा जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निचली अदालत द्वारा 6 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी दंपत्ति को जमानत देने के तरीके की आलोचना की. कोर्ट ने जांच अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण का आदेश दिया.

Bihar News: निर्वाचन आयोग आज यानी 30 सितंबर को SIR प्रक्रिया के तहत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा.

एलन मस्क के मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने हाल ही में कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है, जिसमें 'सहयोग पोर्टल' को मंजूरी दी गई थी.