राष्ट्रीय ध्वज के राजनीतिक या धार्मिक इस्तेमाल पर रोक लगाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज के दुरुपयोग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा. एक याचिका में तिरंगे की गरिमा की रक्षा और राजनीतिक, धार्मिक उपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई है.
दलितों के मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने जांच से किया इनकार
दलित ईसाइयों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चर्च में जातिगत भेदभाव और बहिष्कार के आरोप लगाए हैं. अल्पसंख्यक आयोग ने जांच से इनकार करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की है.
मुंबई में 1608 लाउडस्पीकर हटाए गए, CM फडणवीस बोले- अब 1 भी अवैध लाउडस्पीकर नहीं, धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून जल्द
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि मुंबई से 1608 समेत पूरे राज्य से 3367 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए हैं. साथ ही उन्होंने जबरन या लालच देकर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाने का आश्वासन भी दिया.
Supreme Court का आदेश- हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर तुरंत करें सरेंडर
Real Estate Fraud case: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया. 616 करोड़ की रियल एस्टेट धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट ने उनकी जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार किया.
निमिषा प्रिया को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, भारत सरकार से राजनीतिक हस्तक्षेप की अपील
केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में एक नागरिक की हत्या मामले में मौत की सजा से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) पर फिलहाल रोक लगाने से फिलहाल इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग कानून के अनुसार काम कर रहा है. अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी.
बिहार में SIR पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 28 जुलाई को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई. ये मुद्दा इतना संवेदनशील है कि अदालत ने इसे “लोकतंत्र की जड़ों से जुड़ा” बताया.
सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने NDPS एक्ट के एक मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि भारी मात्रा में डोडा पोस्त और अफीम की बरामदगी कमर्शियल क्वांटिटी में आती है, इसलिए धारा 37 लागू होती है और अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में हो रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपोर्ट में एक ओर याचिका की दायर
बिहार में चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दाखिल हुई है. याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने इसे सही कदम बताया.
गोवा खेल प्राधिकरण में वेटलिफ्टिंग कोच के चयन में पक्षपात लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
गोवा खेल प्राधिकरण में भारोतोलन कोच के चयन को लेकर महिला उम्मीदवार द्वारा पक्षपात का आरोप लगाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. मामला चयन प्रक्रिया में पूर्व कोच द्वारा उत्पीड़न की शिकायत से जुड़ा है.





