सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित एडीजीपी एच.एम. जयराम मामले में तमिलनाडु सरकार से 24 घंटे में मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने अपहरण के मामले में गिरफ्तार और निलंबित एडीजीपी एच.एम. जयराम के निलंबन पर सवाल उठाए हैं और तमिलनाडु सरकार से 24 घंटे में जवाब मांगा है. कोर्ट ने निलंबन को मनोबल गिराने वाला कदम बताया.
तिहाड़ गैंगवार में कैदी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- जेल में बंद हर कैदी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
Gangwar in Tihar Jail: दिल्ली हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल में गैंगवार के दौरान कैदी की मौत के मामले में जेल अधिकारियों की दलील खारिज की. कोर्ट ने कहा कि जेल में बंद हर कैदी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और जेल प्रशासन का कर्तव्य है.
अब हर शनिवार खुले रहेंगे सुप्रीम कोर्ट के कार्यालय, 14 जुलाई से होगा नियम लागू
सुप्रीम कोर्ट ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए रजिस्ट्री और कार्यालय को शनिवार को भी खोलने का फैसला लिया है. यह नियम 14 जुलाई 2025 से लागू होगा.
सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अरविंद पी दातार को ED द्वारा जारी समन पर व्यक्त की नाराजगी
SCAORA ने ईडी की कार्रवाई की कड़ी अस्वीकृति और स्पष्ट निंदा करते हुए कहा कि यह अत्यधिक अनुचित है और कानूनी पेशे की स्वतंत्रता को खतरा पहुंचाता है.
सुप्रीम कोर्ट के सिविल जज भर्ती फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर, तीन साल की प्रैक्टिस अनिवार्यता पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट के 20 मई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है, जिसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा के लिए तीन साल की न्यूनतम वकालत की शर्त को चुनौती दी गई है.
वायुसेना में स्थायी कमीशन की मांग करने वाली महिला अधिकारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने वायुसेना की महिला अधिकारी अनिता भट्टी को अगली सुनवाई तक कार्यमुक्त नहीं करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने केंद्र और वायुसेना को नोटिस जारी कर जवाब मांगा.
सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि क्या हत्या के अपराध में दो बार दोषी ठहराए गए व्यक्ति को लगातार उम्रकैद की सजा दी जा सकती है या नहीं?
सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि क्या हत्या के अपराध में दो बार दोषी ठहराए गए व्यक्ति को लगातार उम्रकैद की सजा दी जा सकती है या नहीं?
सुप्रीम कोर्ट ने कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ को लेकर दायर याचिका पर कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
याचिकककर्ता की ओर से पेश वकील ए वेलन ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह असामाजिक तत्वों के सामने झुक चुकी है. लगातार उग्र भाषण दिया जा रहा है. सिनेमाघरों को जलाने की धमकियां दी जा रही है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है.
BJP कार्यकर्ता योगेश गौड़ा हत्या मामले में आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी कार्यकर्ता योगेश गौड़ा हत्या मामले में आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है.
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने व्यक्त की संवेदना, कहा- “हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं”
सीजेआई बी आर गवई ने बीजे मेडिकल कॉलेज के प्रभावितों के लिए भी अपनी चिंता व्यक्त की. सीजेआई ने कहा, "इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. उन्हें अपने प्रियजनों के समर्थन में शक्ति और सांत्वना मिले."





