सुप्रीम कोर्ट ने गोवा कांग्रेस के आठ विधायकों को अयोग्य ठहराने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने गोवा कांग्रेस के 8 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. ये विधायक 2022 में बीजेपी में शामिल हुए थे, और कांग्रेस ने इन्हें संविधान और दसवीं अनुसूची का उल्लंघन करार देते हुए अयोग्य ठहराने की मांग की थी.
हरियाणा में हारने के बाद कांग्रेस EVM में गड़बड़ी का दावा कर सुप्रीम कोर्ट पहुंची, बेंच ने मामला CJI के पास भेजा
कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी का दावा करते हुए आयोग से 13 अक्टूबर को शिकायत की थी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि 26 सीटों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई.
उत्तर प्रदेश में अब नए दिशा-निर्देश के साथ लागू होगा गैंगस्टर कानून, सुप्रीम कोर्ट को सरकार ने दी जानकारी
सुप्रीम कोर्ट ने कानून के कुछ प्रावधानों को सख्त करार बताया है. कोर्ट ने कहा कि सरकार को यह देखना चाहिए कि यह कानून कहां लागू होना चाहिए और कहां नहीं.
जहरीले सांपों के काटने के बाद प्राथमिक उपचार वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और राज्यों से चार सप्ताह में मांगा जवाब
याचिकाकर्ता के मुताबिक पिछले दो दशकों में साँप के काटने से दस लाख से ज़्यादा भारतीयों की मौत हुई है. ये मौते विशेष रूप से ग्रामीण भारत में हुई हैं.
पत्नी से परेशान AI इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, घरेलू हिंसा कानूनों में सुधार की मांग
अतुल सुभाष ने अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार के हाथों उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, निकिता की माँ निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.
दिल्ली वायु प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेप उल्लंघन और मजदूर पंजीकरण पर सरकार को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के उल्लंघन और पुलिस की अनुपस्थिति का जिक्र हुआ. कोर्ट ने वायु प्रदूषण पर सरकार को 8 दिन में जवाब देने और पटाखों पर प्रतिबंध सहित पराली जलाने पर विशेषज्ञों की राय देने का आदेश दिया. मजदूर पंजीकरण पर लापरवाही को लेकर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई.
Places of Worship Act: सुप्रीम कोर्ट का निचली अदालतों को निर्देश- न कोई नया मुकदमा दर्ज करें, न सर्वे का आदेश दें
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश में वाराणसी में ज्ञानवापी विवाद, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर विवाद और कई अन्य मामले शामिल होंगे. अदालत को बताया गया कि कम से कम 10 जगहों पर ऐसे मुकदमे लंबित हैं.
क्या जस्टिस शेखर कुमार यादव को हटाया जा सकता है?
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने बीते दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि हिंदुस्तान यहां रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की इच्छा के मुताबिक चलेगा. उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है.
सुप्रीम कोर्ट का दुबई की बैंक के CEO को निर्देश- शादी के बंधन से मुक्त होने पर पत्नी को दे 5 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता
सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि शख्स की पत्नी बेरोजगार है. शख्स हर महीने करीब 10-12 लाख रुपए कमाता है, तो एकमुश्त निपटारे के रूप में पत्नी को 5 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता दे.
वक्फ बोर्ड – मनी लॉन्ड्रिंग केस: जेल में बंद जीशान हैदर और दाऊद नासिर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
दोनों आरोपी लंबे समय से जेल में बंद हैं, उनसे जुड़े मामले में 29 गवाह और 4 हजार पेजों के 50 हजार से ज्यादा दस्तावेज हैं, जिन्हें ईडी ने साक्ष्य के रूप में पेश किया





