Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वह लंबित याचिका पर पूरी तरह से अपनी योग्यता के आधार पर, पिछली टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना निर्णय ले.

पोस्टल बैलेट यानी डाक मतपत्र की वैधता को लेकर वाईएसआर कांग्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे यह कहते हुए अदालत ने खारिज कर दिया था कि इसके लिए चुनाव याचिका की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध है.

1996 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि दिल्ली की पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरियाणा द्वारा वजीराबाद बैराज में पानी के स्तर को उसकी क्षमता के अनुसार पूरा रखा जाएगा.

मई 2019 में युवती ने उत्तर प्रदेश में घोसी के सांसद अतुल राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसके बाद नवंबर 2020 में बसपा नेता के भाई ने वाराणसी में युवती के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया था.

आरजेडी उम्मीदवार कुमारी अनीता ने बिहार में मुंगेर के कुछ मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर धांधली और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए नए सिरे से वोटिंग की मांग की थी.

आम आदमी पार्टी (आप) के अनुसार, शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद से सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है. गिरफ्तारी के बाद उनका वजन सात किलो कम हो गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी थी, जिसकी अवधि 1 जून को खत्म हो रही है.

सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जेल जाने के बाद उनका अब तक 7 किलो उनका वजन घट गया है. सेहत में सुधार के लिए और वक्‍त चाहिए.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने कई विज्ञापनों के जरिए टीएमसी को निशाने पर लिया है. आरोप है कि ये विज्ञापन आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन करते हैं.

याचिका में 2014 में आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद से हाशिए पर आये ताड़ी निकालने वाले सेट्टीबालिजा समुदाय को आरक्षण और अन्य ओबीसी अधिकारों से वंचित करने को चुनौती दी गई है.