Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tamil Nadu

COMMUNAL HARMONY IN TAMIL NADU: तमिलनाडु के नागापट्टिनम स्थित 500 साल पुरानी ऐतिहासिक नागौर दरगाह परिसर में एक हिंदू जोड़े का विवाह हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ. इस दौरान दरगाह प्रबंधन और स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आगे बढ़कर नवदंपति पर अक्षत और पुष्प वर्षा कर उन्हें वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया.

TVK Alliance Tamil Nadu: तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देने वाले दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ रखा है.

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: तमिलनाडु सरकार ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देगी. योजना के लिए 1,28,499 अंगूठियों का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है, जबकि आगे 4,41,667 अंगूठियां बांटने का लक्ष्य रखा गया है.

महाबलीपुरम में अमित शाह ने 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने दक्षिण भारत को आईटी, एआई और विदेशी निवेश का प्रमुख केंद्र बताते हुए इसके योगदान की सराहना की.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण भारत का यह क्षेत्र देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है.

Tamil Nadu Maternity Leave: तमिलनाडु सरकार ने महिला कर्मचारियों को तीसरे बच्चे के जन्म पर भी 365 दिन की सवैतनिक मैटरनिटी लीव देने का फैसला किया है.

Cauvery Water Dispute: कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु की याचिका पर सुनवाई की और कर्नाटक को CWMA के निर्देशों का पालन करने को कहा. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को तय की है. तमिलनाडु पर्याप्त पानी नहीं मिलने का आरोप लगा रहा है, जबकि कर्नाटक निर्देशों के पालन का दावा कर रहा है.

कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 17 अगस्त को सुनवाई करेगा. कर्नाटक ने अदालत में जवाब दाखिल कर तमिलनाडु की याचिका को निरर्थक बताते हुए खारिज करने की मांग की है.

तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील का मेन्यू जल्द बदल सकता है. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा है कि स्कूली बच्चों को हफ्ते में एक दिन पौष्टिक और स्वादिष्ट चिकन बिरयानी दी जाए. फिलहाल यह प्रस्ताव विचारधीन है.

मेकेदातु बांध को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.