जम्मू में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी, लश्कर और जैश के आतंकियों की घुसपैठ से जुड़ा मामला
NIA ने जम्मू में लश्कर और जैश के आतंकियों की घुसपैठ से जुड़ी जानकारी पर कई स्थानों पर छापेमारी की, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की. जांच जारी है.
पाकिस्तान ने जाफर एक्सप्रेस हाईजैकिंग और आतंकवादी हमलों पर अफगानिस्तान से मांगा स्पष्टीकरण
पाकिस्तान ने जाफर एक्सप्रेस हाईजैकिंग और बढ़े आतंकवादी हमलों पर अफगानिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा, आरोप है कि हमलावरों के अफगान हैंडलर्स से संपर्क था और यह हमला अफगान भूमि से हुआ था.
सुप्रीम कोर्ट ने असम में 171 पुलिस एनकाउंटर्स की जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जानें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने असम में मई 2021 से अगस्त 2022 के बीच हुए 171 पुलिस एनकाउंटर्स की जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. याचिकाकर्ता ने फर्जी मुठभेड़ों की स्वतंत्र जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जबकि सरकार ने इसे सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराने की साजिश बताया.
तमिलनाडु हिज्ब उत-तहरीर साजिश मामले में एनआईए ने अज़ीज अहमद के खिलाफ चार्जशीट दायर की
एनआईए ने तमिलनाडु हिज्ब उत-तहरीर साजिश मामले में आरोपी अज़ीज अहमद के खिलाफ चार्जशीट दायर की. आरोपों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और इस्लामिक खिलाफत की साजिश शामिल है.
UAPA के तहत आतंकवादियों को शरण देना गंभीर अपराध: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यूएपीए के तहत आतंकवादियों को शरण देना गंभीर अपराध है, इससे आतंकवाद बढ़ता है और नागरिकों की सुरक्षा को खतरा होता है. जमानत देने से इनकार किया.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, थोकचोम श्यामजय सिंह की गिरफ्तारी खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने थोकचोम श्यामजय सिंह की गिरफ्तारी को खारिज कर दिया.राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के स्वयंभू सेना प्रमुख हैं.
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीएस टुटी को अहम जिम्मेदारी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीएस टुटी को जम्मू-कश्मीर में आईजी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ और आतंकी हमलों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
आतंकवाद का कैंसर अब पाकिस्तान के राजनीतिक तंत्र को खा रहा है: विदेश मंत्री S. Jaishankar
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि आतंकवाद का कैंसर पाकिस्तान के राजनीतिक तंत्र को खा रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने वर्षों तक आतंकवाद को एक रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया.
भारत का अमेरिका के साथ सुरक्षा सहयोग होगा मजबूत, सरकार ने की जांच समिति की रिपोर्ट की समीक्षा, की ये सिफारिश
भारत सरकार ने नवंबर 2023 में गठित उच्च-स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया. इस रिपोर्ट में एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने ISIS के कथित सदस्य मोहम्मद हेदायतुल्ला को जमानत देने से किया इनकार, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने आईएसआईएस के कथित सदस्य मोहम्मद हेदायतुल्ला की जमानत याचिका खारिज कर दी, उसे भारत में आतंकवादी विचारधारा फैलाने और संगठन में भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.





